8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सगी बहन बनी दुश्मन, योजना बनाकर ऐसे बदलवा ली किडनी

Rajasthan News: नाहरगढ़ रोड थाने में कोर्ट इस्तगासे से गरीब बहन को प्रलोभन देकर अमीर बहन के लिए किडनी लेने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर स्थित द्वारकापुरी में किराए से रहने वाले ननुआ सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

2 min read
Google source verification
kidney.jpg

जयपुर: नाहरगढ़ रोड थाने में कोर्ट इस्तगासे से गरीब बहन को प्रलोभन देकर अमीर बहन के लिए किडनी लेने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर स्थित द्वारकापुरी में किराए से रहने वाले ननुआ सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि वर्ष 2017 में वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ चांदपोल बाजार स्थित बगरू वालों के रास्ते में रहता था। तब भी परिवादी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित नगरा में रहने वाली पत्नी सुधा की बहन कुसुम की किडनी फेल हो गई। कुसुम के परिवार के पास झांसी में करीब 30-35 एकड़ जमीन, आभूषण शोरूम है। कुसुम की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसके परिवार को किडनी का इंतजाम करने के लिए कहा।

पांच दिन जयपुर में रहकर तैयार किया
परिवादी का कहना है कि कुसुम सोनी का पति किशन सोनी व उसके अन्य परिजन जयपुर में परिवादी की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर यहां आ गए। परिवादी और उसकी पत्नी को गरीबी का फायदा उठाते हुए प्रलोभन दिया कि उनके लिए मकान की व्यवस्था कर देंगे। पांच दिन यहां रहकर परिवादी के तीनों बच्चों के अच्छे भविष्य की खातिर किडनी देने के लिए पत्नी को तैयार कर लिया। बाद में दिल्ली के इन्द्रप्रस्थ स्थित अपोलो हॉस्पिटल में पत्नी की किडनी निकालकर कुसुम के प्रत्यारोपित कर दी गई।

इलाज में पैसे खर्च हो गए, बाद में देंगे
परिवादी ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन होने के बाद आरोपियों ने कहा कि अभी इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया। पैसों की व्यवस्था होने पर मदद कर देंगे। परिवादी पत्नी को लेकर जयपुर आ गया। जयपुर आने के बाद परिवादी की पत्नी की तबीयत खराब रहने लगी। परिवादी ने पत्नी का इलाज करवाया। कोविड के दौरान भी परिवादी की पत्नी की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने आर्थिक मदद भी नहीं की और बाद में परिवादी का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।

इन धाराओं में दर्ज किया मामला
आइपीसी की धारा 308, 420, 406, 120बी व 19- मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नाहरगढ़ थाने में एक परिवार ने इस्तगासे से किडनी प्रत्यारोपण का मामला दर्ज करवाया है। इसकी जांच की जा रही है।
- बीजू जॉर्ज जोसफ, पुलिस कमिश्नर

यह भी पढ़ें : राजस्थान में 38 जिलों के इतने मतदाता वोट डालने से डर रहे है? जानें क्या है बड़ी वजह