16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदला इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार का नाम, अब इस नाम से जाएगा जाना

छात्राओं को मिलेगा पद्माक्षी पुरस्कार...

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Nov 04, 2017

Priyadarshini

जयपुर। माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत आठ संवर्गों की जिले में प्रथम स्थान पर आने वाली छात्राओं को अब पद्माक्षी पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से दिया जाएगा। पहले इस पुरस्कार का नाम इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार था, जो अब पद्माक्षी पुरस्कार हो गया है।

इन्हें मिलेगा पुरस्कार
पद्माक्षी पुरस्कार सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विशेष पिछड़ा वर्ग, बीपीएल व नि:शक्त वर्ग की ऐसी छात्राओं को दिया जाएगा, जो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कक्षा 8, 10 व 12 की परीक्षाओं में प्रत्येक जिले में प्रथम स्थान पर रही हैं। इसी प्रकार संस्कृत शिक्षा विभाग में अध्ययनरत आठों संवर्गों की ऐसी छात्राएं, जिन्होंने बोर्ड की कक्षा 8, प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय बोर्ड परीक्षाओं में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उनको पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार राशि के रूप में 40 हजार, 75 हजार और 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

- काफी समय से इस पुरस्कार का नाम बदलने की कवायद चल रही थी। इसके लिए सभी स्कूलों से छात्राओं की सूची मांगी गई है। यह पुरस्कार बसंत पंचमी पर दिया जाएगा।
रतन सिंह यादव, जिला शिक्षा अधिकारी