26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में हर पात्र व्यक्ति के नाम जुड़ेगे: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीना ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिले इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे। उसका नाम जुड़वाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

manish chaturvedi

•

Updated: 12 Feb 2020, 7:50 PM IST

Farmers will be able to sell their produce at a reasonable price through agri trade

Farmers will be able to sell their produce at a reasonable price through agri trade

जयपुर. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीना ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिले इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे। उसका नाम जुड़वाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मीना शून्यकाल में विधायक कल्पना देवी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर अपना वक्तव्य दे रहे थे। मीना ने कहा कि कोटा जिले में योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का नाम जोड़ने का प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र 67.7 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में 45.61 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जनवरी से दिसम्बर 2019 तक ग्रामीण क्षेत्र में 30 हजार 571 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 32 हजार 295 नये नाम जोड़े गये है।

उन्होंने कहा कि योजना में कोई भी पात्र व्यक्ति नाम जुड़वाने के लिए साधारण कागज पर अपने दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन उपखण्ड अधिकारी अथवा जिला रसद अधिकारी को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कहीं से यदि नाम नहीं जोड़ने की शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर विशेष ध्यान देकर नाम जुड़वाने की कार्यवाही की जाती है। उन्होंने डीलरों से बकाया राशि वसूली के सम्बन्ध में कहा कि इसमें नियमानुसार कार्यवाही कर वसूली की जा रही है।

मीना ने बताया कि भारत सरकार द्वारा राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों के समावेशन के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार चयन की सीमा ग्रामीण क्षेत्र में 69.09 प्रतिशत एवं शहरी क्षेत्र में 53 प्रतिशत निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों की चयन प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा निर्धारित है। खाद्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु पात्र व्यक्तियों की पहचान के लिए राज्य सरकार द्वारा समावेश (पात्र) सूची में 32 श्रेणियों को शामिल किया गया है।

उन्होंने कोटा जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने की जनकारी देते हुए बताया कि पंचायत समिति लाडपुरा की ग्राम पंचायत बोराबास में 4 हजार 621 की जनसंख्या में 3 हजार 952 नाम जोड़कर 85.52 प्रतिशत नाम जोड़े गये । इसी प्रकार ग्राम पंचायत डोल्या में 3 हजार 470 की जनसंख्या में 2 हजार 993 नाम जोड़कर 86.25 प्रतिशत नाम जोड़े गये । ग्राम पंचायत भवरिया में 4 हजार 912 की जनसंख्या में 4 हजार 100 नाम जोड़कर 83.47 प्रतिशत नाम जोड़े गये । इसी प्रकार पंचायत समिति लाडपुरा में 1 लाख 17 हजार 838 की जनसंख्या में 94 हजार 72 नाम जोड़कर 79.83 प्रतिशत नाम जोड़े गये।

मीना ने बताया कि नगर निगम कोटा के वार्ड नं. 4 में 16 हजार 362 की जनसंख्या में 14 हजार 451 नाम जोड़कर 88.32 प्रतिशत नाम जोड़े गये। इसी प्रकार वार्ड नं. 5 में 33 हजार 624 की जनसंख्या में 11 हजार 950 नाम जोड़कर 35.65 प्रतिशत नाम जोड़े गये। वार्ड नं. 24 में 10 हजार 782 की जनसंख्या में 4 हजार 522 नाम जोड़कर 41.94 प्रतिशत नाम जोड़े गये। वार्ड नं. 25 में 16 हजार 118 की जनसंख्या में 9 हजार 86 नाम जोड़कर 56.25 प्रतिशत नाम जोड़े गये । इसी प्रकार नगर पालिका रामगंजमण्डी में 41 हजार 328 की जनसंख्या में 17 हजार 279 नाम जोड़कर 41.86 प्रतिशत नाम जोड़े गये ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग