4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीडिया अब एंटरटेनमेंट पर दे रहा है जोर, दिन-दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा: पुंज

वर्ष 2016 में ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन का कहना है कि हमारे यहां छह करोड़ 38 लाख प्रतियां रोज प्रिंट हो रही हैं। देश में 1600 सैटेलाइट चैनल्स हैं, उनमें से 400 तो न्यूज चैनल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

vijay ram

May 12, 2017

Former MP Balbir Punj

Former MP Balbir Punj

विश्व संवाद केंद्र की ओर से शुक्रवार को इंद्रलोक सभागार में नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद बलबीर पुंज ने पत्रकारों की शैली और उसके काम करने के तौर-तरीकों से लेकर वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारिता में हो रहे बदलावों पर विचार व्यक्त किए।


उन्होंने कहा कि पत्रकार को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। नारद के इस अनुभव से हमें सीख लेनी चाहिए। पुंज ने कहा कि भारत में प्रिंट मीडिया ही दीन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। वर्ष 2016 में ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन का कहना है कि हमारे यहां छह करोड़ 38 लाख प्रतियां रोज प्रिंट हो रही हैं। देश में 1600 सैटेलाइट चैनल्स हैं, उनमें से 400 तो न्यूज चैनल हैं।


उन्होंने कहा कि मीडिया के तीन काम होते हैं पहला सूचना देना, दूसरा समाचार की पृष्टभूमि से पाठकों को शिक्षित करना और तीसरा एंटरटेनमेंट करना। पेपर में आजकल सबसे ज्यादा एंटरटेनमेंट पर जोर दिया जा रहा है। नारद जैसी ईमानदारी का अपनी पत्रकारिता में अभाव है।


समारोह में पुंज के अलावा मीडिया से जुड़ी हस्तियों ने संबोधित किया। अंत में पत्रकारों का सम्मान हुआ, जिसमें राजस्थान पत्रिका के फोटो जर्नलिस्ट चेतन शर्मा का भी सम्मान हुआ। अंत में 'नारद के भक्ति सूत्रÓ पुस्तक का विमोचन किया गया।

ये भी पढ़ें

image