25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Narasimha Jayanti Mahotsav 2025: जयपुर में नगर भ्रमण पर निकलते हैं भगवान नृसिंह, आशीर्वाद लेने की मचती है होड़, देखें वीडियो

Tadkeshwar Mahadev Temple : जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में बरसों से नृसिंह लीला का आयोजन हो रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के साथ देशी व विदेशी पर्यटक भी भगवान नृसिंह का आशीर्वाद लेते हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

May 12, 2025

जयपुर। घंटे घड़ियाल की ध्वनि और बैंड की मधुर स्वरलहरियों के बीच राजधानी जयपुर में भगवान नृसिंह मंदिरों में भगवान नृसिंह खंभ फाड़कर प्रकट हुए। इस दौरान नृसिंह भगवान के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। इसके साथ ही दो दिवसीय नृसिंह-वराह लीला महोत्सव की भी शुरुआत हुई। चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में विद्वान पंडितों ने नृसिंह भगवान का षोड्षोपचार से पंचामृत अभिषेक किया। विष्णुसहस्रनाम व नृसिंह कवच के सामूहिक पाठ हुए। ताड़केश्वर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विक्रांत व्यास ने बताया कि विभिन्न प्रकार के मिष्ठान व फलों को भोग लगाया गया। शाम को विष्णु भगवान के नृसिंह अवतार का खभ फाड़ कर प्राकट्य हुआ। हिरण्यकश्यप का वध कर उन्होंने भक्त प्रहलाद को अखंड भक्ति व अभय वरदान देकर कृतार्थ किया। ताड़केश्वर मन्दिर से त्रिपोलिया गेट तक नृसिंह अवतार ने विहार कर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद मंदिर के शिखर वाले गुबद से सभी भक्तों को पुन: दर्शन देकर निज महल में प्रस्थान किया। इस दौरान दुनियाभर से आए लोगों ने इस भव्य लीला के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें : जयपुर स्टेडियम में जलवा दिखाने के बाद विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास