
जयपुर में बनेगा देश में बांधों की भूकंप से सुरक्षा का राष्ट्रीय केन्द्र
जयपुर। देश में बांध सुरक्षा के मिशन को गति देने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण और मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर के बीच एक समझौता पत्र साइन किया गया है। एमएनआई में सोमवार को समझौता पत्र साइन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हुए। उन्होंने केंद्र की बांध सुरक्षा संबंधी प्रतिबद्धताओं को विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से बांध अभियंताओं और नीति निर्माताओं के साथ मिलकर समग्रता से काम करना, भारत में बांधों की संरचनात्मक और भूकंप सुरक्षा से संबंधित प्रौद्योगिकी का विकास करना और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी क्षमताओं का अत्याधुनिक तकनीक से संपन्न कराना प्रमुख काम होगा। यहां जारी बयान के अनुसार शेखावत ने कहा कि केन्द्र सरकार बांधों की सुरक्षा और रख-रखाव के प्रति मिशन मोड में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक बांधों वाला देश है। इस अवसर पर मौजूद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस प्रस्तावित केन्द्र को जल शक्ति मंत्रालय से 30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। जिससे उसकी स्थापना की जाएगी।
कार्यक्रम को एमएनआईटी जयपुर डायरेक्टर प्रो एनपी पाढ़ी, खुशविंदर वोहरा, अध्यक्ष, केंद्रीय जल आयोग, संजय कुमार सिब्बल, अध्यक्ष, एनडीएसए ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुश्री ऋचा मिश्रा, सदस्य, एनडीएसए, जेएस एंड एफए, जल शक्ति मंत्रालय, प्रो गुणवंत शर्मा, डीन (आर एंड सी), एमएनआईटी जयपुर सहित अन्य उपस्थित रहें।
Published on:
22 May 2023 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
