24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2023 – जवाहर कला केन्द्र में 28 अप्रेल से 7 मई तक

जवाहर कला केन्द्र में सहकारिता विभाग की ओर से एक बार फिर से National Cooperative Spices Fair-2023 का आयोजन किया जाएगा। मेेले का आगाज 28 अप्रेल से होगा। 7 मई तक चलने वाले इस मेले की तैयारियां शुरू कर दी गईहैं।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Apr 20, 2023


जवाहर कला केन्द्र में सहकारिता विभाग की ओर से एक बार फिर से National Cooperative Spices Fair-2023 का आयोजन किया जाएगा। मेेले का आगाज 28 अप्रेल से होगा। 7 मई तक चलने वाले इस मेले की तैयारियां शुरू कर दी गईहैं। सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार मेघराज रत्नू ने बताया कि सहकारिता क्षेत्र में राजस्थान देश का एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जो कई वर्षों से सहकार मसाला मेले का आयोजन करते हुए जयपुरवासियों को शुद्ध मसाले उपलब्ध कराने की पहल करता आ रहा है। उन्होंने खण्डीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपन-अपने संभाग के गुणवत्तायुक्त मसाले लेकर संस्थाओं को भिजवाएं। उपभोक्ता संघ के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि सहकारी मेले में सहकारी संस्थाओं को आकर्षक पैकिंग, मसालों की शुद्धता, प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य और सहकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सहकार मसाला मेले में साबुत और पीसे हुए मसालों के साथ ही मौके पर ही मसाला पीसकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी होगी।
शर्मा ने बताया कि जयपुरवासियों की सुविधा के लिए सहकार मसाला मेले को बहुउपयोगी बनाते हुए उच्च गुणवत्ता के सहकारी उत्पादों व मसालों के प्रदर्शन और बिक्री के साथ ही मेले को आकर्षक बनाया जाएगा। सहकार मसाला मेले का समय सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा और प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
उन्होंने बताया कि सहकार मसाला मेले के आयोजन से उत्पादक किसानों और आम नागरिक दोनों को ही लाभान्वित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सहकार मसाला मेले के आयोजन का मुख्य उद्धेश्य जयपुरवासियों को शुद्ध मसाले उपलब्ध कराना है। बैठक में अतिरिक्त रजिस्ट्रार प्रथम राजीव लोचन शर्मा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार द्वितीय शिल्पी पांडे, प्रबन्ध निदेशक एसएलडीबी विजय शर्मा, प्रबन्ध निदेशक अपेक्स बैंक भोमाराम सहित विभागीय अधिकारी और सभी संभागों के अतिरिक्त खंडीय रजिस्ट्रार और कॉनफैड के अधिकारी उपस्थित थे।