
UPSC NDA result 2022 Direct Link : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को एनडीए 2022 भर्ती के नतीजे जारी कर दिए। इसके लिए इसी माह के पहले रविवार यानी 4 सितंबर को शाम 4.30 बजे तक परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा परिणाम को अब यूपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जांचा जा सकता है। इस लिखित परीक्षा में पास होने के बाद अब युवाओं की स्क्रीेनिंग होगी। इसके बाद कई चरणों में परीक्षण के बाद उन्हें कोर्स में शामिल किया जाएगा। इस परीक्षा में इस बार उम्मीदवारों को गणित पर 300 प्रश्नों के 120 प्रश्न और सामान्य योग्यता परीक्षा में 600 अंकों के 150 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षार्थी को परीक्षण पूरा करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया गया था।
इसी आधार पर अब मेरिट लिस्ट तैयार होगी। चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर इसमें दिए गए हैं। इसे पास करने वालों को अब रक्षा मंत्रालय के सर्विस सेलेक्शन बोर्ड के स्क्ी्रनिंग का सामना करना होगा। यहां उनका कई चरणों में परीक्षण और इंटरव्यू होगा। इसके बाद फाइनल तौर पर चयनित उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम 15 दिन के अंदर वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। फिर इस परीणाम के साथ इन युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।यूपीएससी ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर खुद को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा.
NDA परिणाम 2022 डाउनलोड करें...
1: यूपीएससी वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
2: होमपेज पर ‘व्हाट्स न्यू’ के तहत परिणाम खोजने की जरूरत है।
3:‘राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2022’ पर क्लिक करें।
4: यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
5: पीडीएफ को स्क्रॉल करें और आपको चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिखाई देंगे।
एनडीए का परिणाम के कारण सर्वर बिजी
परिणाम आने के बाद तीन घंटे तक करीब सर्वर की हालत यह रही कि यह कई जगह खुल नहीं पा रहा था। यह सर्वर इतना बिजी रहा कि कई युवाओं को अपना परिणाम देखने के लिए देर तक इंतजा करना पड़ा। गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए बहुत बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। इसके पीछे अग्निवीर को भी एक कारण माना जा रहा है। युवाओं को स्थाई नौकरी की तलाश है।
Published on:
19 Sept 2022 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
