29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Budget 2023-24 : वर्किंग वुमन सेफ्टी पॉलिसी की जरूरत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश करेंगे। सीएम गहलोत ने संकेत दिए हैं कि इस बार बजट बचत, राहत और बढ़त पर आधारित होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 9 Feb 2023, 11:12 AM IST

Rajasthan Budget 2023-24 : वर्किंग वुमन सेफ्टी पॉलिसी जारी किए जाने की जरूरत

Rajasthan Budget 2023-24 : वर्किंग वुमन सेफ्टी पॉलिसी जारी किए जाने की जरूरत

rajasthan budget 2023 news : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश करेंगे। सीएम गहलोत ने संकेत दिए हैं कि इस बार बजट बचत, राहत और बढ़त पर आधारित होगा। इससे पहले सीएम कई बार अपने संबोधनों में कह चुके हैं कि यह बजट महिला और युवाओं को समर्पित होगा। बजट से पूर्व प्रदेश के सबसे बड़े महिला संगठन फोर्टी वुमन विंग की प्रेसिडेंट रानू नाथानी श्रीवास्‍तव ने कहा कि बजट में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की योजनाओं पर कार्य करने की जरूरत है। आद्योगिक क्षेत्रों में महिला मैन्‍युफैक्‍चर्स के लिए अलग से जोन बनाया जाए। नए जमाने की औरतें मल्टीपरपज है। आज औरतें घर के साथ साथ बाहर का कामकाज भी बहुत ही एफिशिएंट तरीके से मैनेज करती हैं। लेकिन, सही मायनों में देखा जाए तो किसी के लिए भी घर परिवार और ऑफिस दोनों को एक साथ हैंडल करना काफी चुनौती भरा काम होता है। ऐसे में इस बजट में प्रदेश में वर्किंग वुमन सेफ्टी पॉलिसी जारी किए जाने की बहुत जरूरत है।

यह भी पढ़ें : निवेश प्रोत्साहन योजनाओं के लिए बने टास्क फोर्स

महिला निर्यातकों के लिए अलग से प्रोत्‍साहन नीति

rajasthan budget 2023 news : जनरल सेक्रेटरी ललिता कुच्‍छल का कहना है कि राजस्थान सरकार को महिला निर्यातकों के लिए अलग से प्रोत्‍साहन नीति बनाने की जरूरत है। विदेशों में लगने वाली प्रदर्शनियों में महिला उद्यमियों को भाग लेने के लिए सरकार की ओर से अलग से इंसेंटिव मिलना चाहिए। महिला उद्यमियों के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उन्हें नया स्टार्टअप शुरू करने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े। रिप्‍स- 2022 के तहत महिला निवेशकों को सरकार की ओर से विशेष पैकेज मिलना चाहिए। कुच्‍छल ने कहा कि प्रदेश के एजुकेशन सिस्टम में सुधार की जरूरत है, जिससे प्रोफेशनल एजुकेशन को बढ़ावा मिले। महिला एक्सपोर्टर्स को फ्रेट सब्सिडी दी जानी चाहिए।