1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स मैच आज, जाम से बचना है तो जान लें जयपुर का नया ट्रैफिक प्लान

IPL 2026 : जयपुर में आज शुकवार को आइपीएल 2026 में सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त मैच होगा। क्रिकेट लवर्स में जबरदस्त जोश और उत्साह हैं। पर अगर जाम से बचना है तो जान लें आज जयपुर का ट्रैफिक रूट।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 Rajasthan Royals vs Delhi Capitals match today know new traffic plan of Jaipur

प्रैक्टिस करते राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी। (फोटो पत्रिका)

IPL 2026 : पिंकसिटी जयपुर एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के वेलकम के लिए तैयार है। शुकवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आइपीएल के तहत राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। पिंकसिटी के क्रिकेट लवर्स में मैच को लेकर जबरदस्त जोश और उत्साह हैं। स्टेडियम के बाहर से लेकर शहर की गलियों तक मैच की चर्चा गर्म है। मैच की पूर्व संध्या पर गुरुवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने सवाई मानसिंह स्टेडियम और आरसीए एकेडमी में अपने हाथ खोले।

इस बीच बल्लेबाजों ने जहां बड़े शॉट्स का अभ्यास किया, वहीं गेंदबाजों ने अपनी लाइन-लेंथ पर खास ध्यान दिया। दूसरी ओर दोनों टीमों के फील्डिंग कोच खिलाड़ियों को बाउंड्री पर खड़े कर कैच पकड़ने का अभ्यास कराते नजर आए। अभ्यास सत्र के दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने हंसी मजाक भरे अंदाज में एंजॉय भी किया।

आइपीएल मुकाबला: जाम से बचना है तो जान लें ट्रैफिक रूट

सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में शुक्रवार को होने वाले आइपीएल मैच के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। दर्शकों की सुविधा और जाम से बचने के लिए ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया गया है।

ट्रैफिक डायवर्जन

यूनिवर्सिटी गेट से टोंक रोड : इस ओर आने वाले सामान्य यातायात को जनता स्टोर की तरफ भेजा जाएगा।
जेडीए से रामबाग : यहां से आने वाले वाहनों को गांधी सर्किल या त्रिमूर्ति सर्किल की ओर मोड़ा जाएगा।
टोंक रोड पर दबाव : भीड़ बढ़ने पर गांधी नगर मोड़ और आरबीआई कट से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

यहां रहेगा भारी जाम और नो-पार्किंग

मैच के दौरान टोंक रोड (गांधी नगर मोड़ से नारायण सिंह तिराहा), भवानी सिंह रोड और जनपथ जैसे रास्तों पर भारी दबाव रहेगा। इसके अलावा स्टेडियम के चारों ओर के मुख्य मार्गों को 'नो-पार्किंग जोन' घोषित किया गया है, जहाँ गाड़ी खड़ी करने पर कार्रवाई होगी।

दर्शकों के लिए पार्किंग की जगह

पूर्वी गेट - सुबोध स्कूल और कॉलेज ग्राउंड।
उत्तरी गेट - हाईकोर्ट अंडरग्राउंड पार्किंग, एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड और अंबेडकर सर्कल के पास।
पश्चिमी गेट - अमरूदों का बाग।
वीआइपी पार्किंग - स्टेडियम के अंदर साउथ ब्लॉक, आर्चरी ग्राउंड और टेनिस ग्राउंड में व्यवस्था की गई है।

ये भी निर्देश

कैब सुविधा - ओला, उबर और रैपिडो के लिए अमरूदों का बाग, सुबोध स्कूल और एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड को पिकअप/ड्रॉप पॉइंट बनाया गया है।
भारी वाहन - मैच खत्म होने तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, हालांकि आपातकालीन सेवाओं को छूट रहेगी।
रोडवेज बसें - बसों का संचालन नारायण सिंह तिराहा, स्टैच्यू सर्किल और चौमूं हाउस जैसे वैकल्पिक मार्गों से होगा।