
- 2 दिवसीय महोत्सव में देवगिरी पहाड़ी पर लगेगा शिवभक्तों का लक्खी मेला
जयपुर। दौसा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दौसा की देवगिरीपहाड़ी पर स्थित बाबा नीलकंठ महादेव मन्दिर में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री नीलकंठ महादेव धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन जोशी ने बताया कि 25 फरवरी 2025 मंगलवार को बाबा नीलकंठ की फूलबंगला झांकी सजाई जाएगी एवं भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सुप्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा रात्रि जागरण में भक्ति-संगीत की स्वर लहरियां बिखेरी जाएगी। अगले दिन 26 फरवरी 2025 बुधवार को बाबा नीलकंठ का लक्खी मेला आयोजित होगा जिसमें प्रातः काल से ही दूर-दूर से शिवभक्तों का आना प्रारम्भ हो जाएगा। प्रातः काल से शुरू होने वाला यह मेला दिनभर चलेगा और शाम को महा-आरती तक इसका आयोजन होगा। इसके बाद बुधवार रात्रि को विद्वान पंडितों के द्वारा रूद्री पठन किया जाएगा। लक्खी मेले और महाशिवरात्रि महोत्सव से जुड़ी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिव भक्तों का किले में प्रवेश बैजनाथ महादेव मंदिर से होते हुए प्राचीन मोरी मार्ग से रहेगा वही निकास बालाजी मंदिर के आगे हाथी रैंप से होगा।
Published on:
24 Feb 2025 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
