
राजस्थान (Rajasthan) के झुंझुनू जिले के सिंघाना (Singhana) की बेटी ने गणित की 73 साल पुरानी पहेली सॉल्व कर गणित की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीना गुप्ता को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया।
राजस्थान की गणितज्ञ नीना गुप्ता ने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जो 73 साल से कोई नहीं कर पाया था। जी हाँ, बीज गणित की 73 साल पुरानी वो पहेली सुलझा दी है, जिसे हल करने के लिए साल 1949 से सैकड़ों गणितज्ञ प्रयास कर रहे थे। नीना गुप्ता की इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उनका सम्मान किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीना गुप्ता को नारी शक्ति सम्मान ( Neena Gupta Nari Shakti Award 2022 ) दिया है, जिसमें दो लाख रुपए नकद और प्रशस्ति पत्र मिला है।
रामानुजम अवॉर्ड पाने वाली नीना गुप्ता देश की दूसरी और विश्व की हैं तीसरी महिला
बता दें कि गणितज्ञ श्रेणी में उत्कृष्टता के लिए नारी शक्ति अवार्ड पाने वाली नीना गुप्ता राजस्थान के सिंघाना के सत्यनारायण गुप्ता की बेटी हैं। वर्तमान में आईएसआई कोलकाता में वैज्ञानिक के पद पर सेवाएं दे रही हैं। मीडिया से बातचीत में नीना गुप्ता के चाचा महेश चौधरी ने बताया कि भारतीय सांख्यिकी संस्थान आईएसआई में प्रोफेसर नीना गुप्ता को जा-रिस्की कैंसिलेशन प्रॉब्लम का हल ढूंढने के लिए प्रतिष्ठित रामानुजन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। रामानुजम अवॉर्ड पाने वाली नीना गुप्ता देश की दूसरी और विश्व की तीसरी महिला हैं। नीना ने इससे पहले भी अल्जेब्रिक ज्योमेट्री और कम्यूटेटर अलजेब्रा में काम कर डेवलपिंग कंट्रीज के यूथ मैथेमेटिशियन 2021 पुरस्कार भी प्राप्त किया।
ये है वो पहेली जो नीना ने की है सॉल्व
मीडिया से बातचीत में नीना गुप्ता ने बताया हर चीज में गणित है। गणित को रोजमर्रा की चीजों से जोड़ लें। फिर गणित से कभी बोर नहीं होंगे। सबसे पहले फॉर्मूला या कांसेप्ट समझें। खूब प्रैक्टिस करें। धीरे धीरे रुचि जागेगी और आपको मैथ्स से प्यार हो जाएगा। नीना ने बताया कि उन्होंने 70 साल पुरानी बीज गणित की पहेली सुलझाई है। उसे यूं समझें कि A गुणा X = A गुणा Y है तो अमूमन हम दोनों तरफ से एक को कैंसिल करके X = Y कर देते हैं, लेकिन हर बाद ऐसा नहीं होता।
नीना को पांच साल लगे पहेली सुलझाने में
उदाहरण के लिए अगर ए वैल्यू शून्य हो तो इसका हल शून्य हो जाएगा। दोनों तरफ से शून्य हो जाएगा। दोनों तरफ से शून्य कैंसिल नहीं किया जा सकता। बीज गणित की इस पहेली को सुलझाने के लिए 1949 से बहुत से लोग लगे हुए हैं। खुद नीना गुप्ता को यह पहेली सुलझाने के लिए पांच-छह साल लगे हैं।
Updated on:
10 May 2022 03:51 pm
Published on:
10 May 2022 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
