6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेताजी का पार्टी प्रेम…पुत्र की शादी का कार्ड बसपा के रंग में रंगवाया, गौतम बुद्ध, अंबेडकर, काशीराम और मायावती का फोटो भी छापा

मायावती की बहुजन समाज पार्टी को यूपी चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मगर उसके कार्यकर्ताओं का जोश अब भी कम नहीं हुआ है। पार्टी की रीति—नीति से लबरेज राजस्थान के एक बसपा नेता के पुत्र की शादी का कार्ड उनके बसपा के प्रति लगाव को दर्शा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Apr 02, 2022

नेताजी का पार्टी प्रेम...पुत्र की शादी का कार्ड बसपा के रंग में रंगवाया, गौतम बुद्ध, अंबेडकर, काशीराम और मायावती का फोटो भी छापा

नेताजी का पार्टी प्रेम...पुत्र की शादी का कार्ड बसपा के रंग में रंगवाया, गौतम बुद्ध, अंबेडकर, काशीराम और मायावती का फोटो भी छापा

मायावती की बहुजन समाज पार्टी को यूपी चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मगर उसके कार्यकर्ताओं का जोश अब भी कम नहीं हुआ है। पार्टी की रीति—नीति से लबरेज राजस्थान के एक बसपा नेता के पुत्र की शादी का कार्ड उनके बसपा के प्रति लगाव को दर्शा रहा है।

इन नेताजी ने कार्ड को बसपा के नीले रंग में रंगवाया है। यही नहीं भगवान गणपति की जगह इस कार्ड में गौतम बुद्ध के साथ संविधा निर्माता भीमराव अंबेडकर, बसपा के संस्थापक काशीराम और बसपा सुप्रीमो मायावती का फोटो छापा गया हैं। ये नेताजी और कोई नहीं बल्कि बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा है। उनके पुत्र का विवाह 19 अप्रेल को आगरा में है। इसके लिए ही यह विवाह कार्ड छपवाया गया है। जो उनके बसपा प्रेम को प्रदर्शित कर रहा है। उनका यह कार्ड लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपको बता दें कि राजस्थान में दूसरी बार बसपा का कांग्रेस में विलय हो गया है। बसपा के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इनमें कुछ नेताओं को मंत्री और राजनीतिक नियुक्तियों का तोहफा भी मिला है। हालांकि इस विलय को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमले किए थे। इससे पहले भी अशोक गहलोत की सरकार के समय बसपा के विधायकों का कांग्रेस में विलय हो गया था।