10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan New MP List- चौंकाने वाले रहे चुनाव परिणाम, देखें राजस्थान के नए 25 सांसदों की सूची

Rajasthan New MP List - लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजस्थान में वर्ष 2014 की जीत को दोबारा दोहराया है। वर्ष 2014 के चुनाव में भी प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

2 min read
Google source verification
Rajasthan mp candidates winners 2019

जयपुर। Rajasthan New MP List - लोकसभा चुनाव में BJP ने राजस्थान में वर्ष 2014 की जीत को दोबारा दोहराया है। वर्ष 2014 के चुनाव में प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा के खाते में 25 में से ( Lok Sabha Election Results 2019 ) 24 सीटें आई है, लेकिन एक सीट पर एनडीए के घटक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं।

मोदी लहर-2 में प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस अपना कहीं खाता भी नहीं खोल पाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद अपने क्षेत्र से अपने बेटे वैभव गहलोत को भरसक प्रयासों के बावजूद लोकसभा चुनाव नहीं जितवा पाए। प्रदेश में यह तीसरा मौका है, जब कांग्रेस एक भी सीट पर नहीं जीत पाई। वर्ष 1989 तथा 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। वर्ष 1977 की जनता लहर में भी एक सीट जीतकर अपनी नाक बचाने वाली कांग्रेस का इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया।

पहली बार मैदान में उतरे 7 प्रत्याशी जीते
पहली बार सांसद का चुनाव लड़े भागीरथ चौधरी, बाबा बालकनाथ, रंजीता कोहली, हनुमान बेनीवाल, दीया कुमारी, नरेंद्र खींचड़, जसकौर मीणा ने भी चुनाव जीत लिया है। भीलवाड़ा से भाजपा के उम्मीदवार सुभाष चंद्र बाहेड़िया ने सबसे ज्यादा 6 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की। चुनावी नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी को काफी निराशा का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि पिछले साल दिसंबर में ही राज्‍य में हुए विधानसभा चुनाव में लोगों ने कांग्रेस के प्रति बढ़-चढक़र समर्थन जताया था, वहीं ठीक पांच माह बाद समीकरण बदल गए और लोकसभा की सभी 25 सीटों पर जनता जनार्दन ने भाजपा के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया।

भाजपा के विजयी उम्मीदवार ( Winner Candidate List Rajasthan )
1. टोंक-सवाई माधोपुर : सुखबीर सिंह जौनपुरिया
2. अजमेर : भागीरथ चौधरी
3.पाली : पी.पी. चौधरी
4. जोधपुर : गजेंद्रसिंह शेखावत
5. बाड़मेर : कैलाश चौधरी
6. जालोर : देवजी पटेल
7. उदयपुर : अर्जुनलाल मीणा
8.बांसवाड़ा : कनकमल कटारा
9. चित्तौडग़ढ़ : सी.पी. जोशी
10. राजसमंद : दीयाकुमारी
11.भीलवाड़ा : सुभाष चंद्र बहेडिय़ा
12. कोटा: ओम बिड़ला
13 श्रीगंगानगर: निहालचंद
14. बीकानेर : डॉ. अर्जुनराम मेघवाल
15. चूरू : राहुल कस्वां
16. झुंझुनूं: नरेंद्र खीचड़
17. सीकर : सुमेधानंद सरस्वती
18. जयपुर ग्रामीण: कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़
19. जयपुर: रामचरण बोहरा
20. अलवर : बालकनाथ
21. भरतपुर: रंजीता कोहली
22. करौली-धौलपुर: मनोज राजौरिया
23. दौसा: जसकौर मीणा
24. झालावाड़-बारां : दुष्यंत सिंह
25. नागौर : हनुमान बेनीवाल (रालोपा)


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग