6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

New Sanganer Road : सरकार न जमीन दे रही और न मुआवजा…Video में देखें व्यापारियों की नाराजगी

Protest of New Sanganer Road Trade Board : न्यू सांगानेर रोड पर लगभग 750 दुकानें हैं, जिससे हजारों व्यापारी अपना परिवार का पेट पालते हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jun 20, 2024

जयपुर। जेडीए ने लगातार तीसरे दिन हीरापथ न्यू सांगानेर रोड से वंदेमातरम सर्किल तक प्रस्तावित 100 फीट चौड़ी सेक्टर रोड के लिए अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। वहीं कार्रवाई के विरोध में न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल सभी दुकानों को पूर्ण बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल के नेतृत्व में आज सुबह दस बजे से बाजार बंद है। न्यू सांगानेर रोड को चौड़ा करने के विरोध में तेजाजी के मंदिर वीटी रोड चौराहा, न्यू सांगानेर रोड पर आम सभा रखी गई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने बताया कि न्यू सांगानेर रोड पर लगभग 750 दुकानें हैं, जिससे हजारों व्यापारी अपना परिवार का पेट पालते हैं। सरकार ना तो जमीन के बदले जमीन दे रही है और ना ही उचित मुआवजा, जबकि हाईकोर्ट का आदेश बताकर अतिक्रमण घोषित करके निर्माण तोड़ना चाहती है।
मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश से कार्रवाई हो रही है। 2 पोकलैंड, 4 जेसीबी, 2 लोखंडा, 6 ट्रैक्टर, 6 डंपर की सहायता से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई कल भी जारी रहेगी। इस दौरान भी अतिक्रमण पूरी तरह से साफ नहीं होता है तो कार्रवाई को और बढ़ाया जा सकता है।