19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री पुत्र रेप मामले में नया अपडेट: एफआईआर में दो अन्य लोगों के भी नाम…

हांलाकि सवाई माधोपुर पुलिस का कहना है कि जब तक एफआईआर नहीं आ जाती कुछ नहीं कहा जा सकता।

2 min read
Google source verification
Rape Case

Rape Case : कलियुग का मामा गिरफ्तार, भानजी से ही कर डाली शर्मनाक हरकत

जयपुर
राजस्थान के दंबग मंत्री के बेटे के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं मंे दिल्ली में केस दर्ज हो चुका है और इस केस को आज सवाई माधोपुर भेजा जा सकता है। सवाई माधोपुर में ही पहली बार आरोपी ने पीडिता के साथ रेप किया था और उसके बाद उसके वीडियो बनाए थे। फिर तो वीडियो वायरल करने के नाम पर शरीर नोचने का जो खेल शुरु हुआ वह कई महीनों तक जारी रहा। दिल्ली में जो एफआईआर दर्ज की गई है। उसमें कुछ अन्य दोस्तों के नाम भी सामने आए हैं। इन दोस्तों को भी सह आरोपी बनाया जा सकता है। हांलाकि सवाई माधोपुर पुलिस का कहना है कि जब तक एफआईआर नहीं आ जाती कुछ नहीं कहा जा सकता।

पहली बार 15 महीने पहले हुई थी मुलाकात, फिर हुई दोस्ती
पीडिता ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2021 में सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई और फिर दोस्ती शुरु हुई। फिर नंबर एक्सचेंज हुए और फिर बातचीत शुरु हुई। कई बार फोर्स किया आरोपी ने तब मिलने पहुंची। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता था कि उसका जीवन इस तरह से बर्बाद कर दिया जाएगा। अब वह न तो अपने काम पर जा पा रही है और न ही जयपुर अपने परिवार के पास आ पा रही है।

एफआईआर में कुछ अन्य लोगों के भी नाम आए सामने
दिल्ली में जो एफआईआर दर्ज हुई है। उसमें आरोपी के दो अन्य दोस्तों के भी नाम हैं। हांलाकि उन पर सीधे आरोप नहीं लगाए गए हैं। पीडिता ने पुलिस को बताया कि जब भी वह आरोपी के पास जाती तो दोनो दोस्त अक्सर उसके साथ ही मिलते। आरोपी शराब के नशे में रहता था और दोनो उसे संभालते थे। कई बार पीडिता के साथ मारपीट भी इन आरोपियों ने की और उसे धमकाया भी। पीडिता ने एफआईआर में उनके बारे में भी जानकारी दी हैं।

गंदे वीडियो दिखाता और कहता इसी तरह से खुश करना पडेगा, होश में आने पर माफी मांगता
दर्ज एफआईआर में पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी जब भी उसे बुलाता वह शराब के भयंकर नशे में होता था। जयपुर के एक होटल, अपने एक दोस्त के ऑफिस और एक साथी के फार्म पर उसे कई बार जबरन बुलाया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे कई बार गंदे वीडियो दिखाता था और बाद में इसी तरह से खुश करने के लिए कहता थां इस पूरे घटनाक्रम का जिक्र एफआईआर में किया गया है।