जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, इन 30 जिलों में आज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 30 जिलों में आंधी-बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Jun 02, 2025
फोटो: पत्रिका

Rajasthan Weather Update: जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में आज से राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून जैसी आंधी व बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 30 जिलों में आंधी-बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चली और कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर, सीकर सहित कई जगह बारिश होने से तापमान में भी गिरावट हुई। रविवार को सबसे ज्यादा गर्म जैसलमेर रहा, यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई। अधिकतर शहरों में रात का पारा 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के 30 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर में येलो अलर्ट जारी किया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 जून तक दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बौछारें बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में दर्ज की जा सकती हैं। इस बदलाव के चलते अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट रहने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।

Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर