1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New Year 2024 : नए साल में राजधानी जयपुर को मिलेंगी ये बड़ी सौगातें

New Year 2024 : आज से नए साल की शुरुआत हो रही है। राजस्थान में भी नई सरकार ने सत्ता की बागडोर संभाल ली है। ऐसे में राजधानी के लोगों को भी नए सवेरे के साथ नई उम्मीद जगी है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Jan 01, 2024

hawa_mhl_.jpg

New Year 2024 : आज से नए साल की शुरुआत हो रही है। राजस्थान में भी नई सरकार ने सत्ता की बागडोर संभाल ली है। ऐसे में राजधानी के लोगों को भी नए सवेरे के साथ नई उम्मीद जगी है। उम्मीद है नई सौगातों की। अब सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीजों को दवा लेने, जांच के सैंपल देने व रिपोर्ट लेने के लिए घनक्कर नहीं होना पड़ेगा। एम्स की तर्ज पर धनवंतरि ब्लॉक के समीप 15 करोड़ रुपए की लागत से 6 मंजिला भव्य ब्लॉक बनाया जा रहा है, जो नए साल में शुरू होगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।

- एसएमएस अस्पताल में गंभीर हालत में लाए जाने वाले मरीजों में पॉइजन-ड्रग के डोज की मात्रा की सटीक जानकारी तुरंत मिल सकेगी। जिससे उनका इलाज भी तुरंत शुरू हो सकेगा। इसके लिए अस्पताल में पॉइजन डिटेक्शन एंड ड्रग लेबल लेब बनाई जा रही है। जो नए साल में बनकर तैयार हो जाएगी। खासबात है कि रिपोर्ट महज चार घंटे में ही मिल जाएगी।

- एसएमएस अस्पतालः करीब चार करोड़ रुपए की लागत से डीएनए जांच लैब नए साल में शुरू हो जाएगी।

- सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में मिडवाइफरी लेड केयर यूनिट (एमएलसीयू) शुरू होगी। प्रदेशभर से नर्सिंगकर्मी यहां आएंगे। उन्हें सामान्य प्रसव करवाने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि प्रसव के दौरान मौतें कम हो और ज्यादा से ज्यादा सामान्य प्रसव हो। ऐसा प्रदेश में पहली बार होगा।

- आईपीडी टॉवरः एसएमएस अस्पताल में 24 मंजिला
आईपीडी टॉवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसे बनकर तैयार होने में समय लगेगा, लेकिन इसमें नीचे से दो मंजिला ब्लॉक को शुरू करने की तैयारी चल रही है। नए साल में यह बड़ी सौगात मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : नए साल पर सरकार का बड़ा तोहफा, आज से मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर!

- गणगौरी अस्पतालः यहां 50 करोड़ रुपए की लागत से सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक निर्माणाधीन है। इसका काम अगस्त माह तक पूरा किया जाना तय है। इसका ढांचा लगभग तैयार है। इसके शुरू होने से यहां पर ट्रोमा, मोर्चरी की सुविधा मिलेगी। साथ ही कई सुपरस्पेशलिटी भी शुरू हो जाएगी। बेड की संख्या भी बढ़कर दोगुना हो जाएगी।

- कैंसर के रोगियों की भागदौड़ भी संभवत इस साल खत्म हो जाएगी। कारण स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में निर्माणाधीन भवन का काम पूरा हो जाएगा। जिससे मरीजों को एसएसमएस या आरयूएचएस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वहीं पर उनका पूरा इलाज शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : नए साल में शिक्षा विभाग देगा गिफ्ट, इन पदों पर होगी भर्ती, शिक्षकाें और छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं