23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध निर्माण पर एक्शन नहीं, बढ़ावा दे रहे नगर निगम अफसर

शहर में बिल्डिंग बायलॉज के विपरीत बढ़ते जा रहे निर्माण  

less than 1 minute read
Google source verification
अवैध निर्माण पर एक्शन नहीं, बढ़ावा दे रहे नगर निगम अफसर

अवैध निर्माण पर एक्शन नहीं, बढ़ावा दे रहे नगर निगम अफसर

जयपुर। शहर में लगाातर बिल्डिंग बायलॉज के विपरीत निर्माण हो रहे है, लेकिन जिम्मेदार मूक दर्शक बन इसे बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसा ही मामला जवाहर नगर का है। यहां भूखंड संख्या 5-झ-45 में लगातार बिना सेटबैक छोड़े निर्माण हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम के जोन उपायुक्त से लेकर आयुक्त तक से की लेकिन उलटे काम की गति बढ़ती गई। गंभीर यह है कि अवैध निर्माण पर कोर्ट ने स्टे भी दे रखा है लेकिन निर्माणकर्ता ने इसकी भी धज्जियां उड़ाते हुए काम जारी रखा। बताया जा रहा है कि अफसरों से मिलीभगत के कारण कार्रवाई नहीं हो रही।

अफसर खुद के बचाव के लिए मौके पर काम रुकवाने के लिए कर्मचारी को भेजते तो हैं, लेकिन निर्माण कार्य रुका नहीं। शिकायतकर्ता ने कोर्ट अवमानना का केस भी दायर किया, जिस पर निर्माणकर्ता ने अवैध निर्माण नहीं करने का शपथ पत्र दिया। हालांकि, शपथ पत्र के विपरीत भी निर्माण हो रहा है।

शिकायत पर झूठा समाधान
शिकायतकर्ता ने इसकी अ ॉनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई। कई दिन तक कोई जानकारी नहीं दी गई। जब बार-बार शिकायत की गई तो नगर निगम ने शिकायत समाधान का मैसेज भेज दिया। जबकि, मौके पर निर्माण चलता रहा। निगम की इस कार्यशैली से भी अफसर सवालों के घेरे में हैं।


-यह सही है कि शिकायतकर्ता ने कोर्ट से स्टे ले रखा है। कोर्ट ने यथास्थिति के आदेश दिए हुए हैं। हमने भी काम रुकवा दिया है। नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। -रामकिशोर मीणा, उपायुक्त, नगर निगम