31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol-Diesal Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

कच्चे तेल ( Crude oil ) के दामों में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ( Goverment oil companies ) की ओर से जारी डीजल ( Diesal ) के दामों में कटौती का दौर बुधवार को थम गया। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल ( Diesal-Petrol ) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। जयपुर में अब डीजल के दाम 79.53 रुपए प्रति लीटर पर है और पेट्रोल ( Petrol ) के दाम 88.21 रुपए प्रति लीटर पर पड़े रहे।
2 min read
Google source verification
Petrol-Diesal Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

Petrol-Diesal Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं,Petrol-Diesal Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं,Petrol-Diesal Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं,Petrol-Diesal Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं,Petrol-Diesal Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

जयपुर। कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी डीजल के दामों में कटौती का दौर बुधवार को थम गया। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। जयपुर में अब डीजल के दाम 79.53 रुपए प्रति लीटर पर है और पेट्रोल के दाम 88.21 रुपए प्रति लीटर पर पड़े रहे। मंगलवार को डीजल के दामों में 9 पैसे की कटौती की गई थी, वहीं पेट्रोल के दाम स्थिर पड़े रहे थे। सितंबर माह में पेट्रोल के दामों में 1.8 रुपए की कमी और डीजल के दामों में 3.18 रुपए प्रति लीटर की कमी आई। विश्व में कोरोना वायरस के चलते अभी तक कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

महानगरों का हाल
दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए, जबकि डीजल के दाम 8 पैसे घटकर 70.63 रुपए प्रति लीटर हैं। मुंबई में भी पेट्रोल 87.74 रुपए और डीजल के दाम 8 पैसे घटकर 77.04 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपए और डीजल के दाम 8 पैसे घटकर 74.15 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल के दाम 84.14 रुपए और डीजल के दाम 8 पैसे घटकर 76.10 रुपए प्रति लीटर है।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग