6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में नहीं मिले चिकित्सक तो मरीजों ने किया प्रदर्शन

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को चिकित्सकों के नहीं मिलने पर मरीजों व उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर चिकित्सकों को पाबंद करने की मांग की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

sandeep srivastava

•

Updated: 17 Jan 2016, 1:23 PM IST

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को चिकित्सकों के नहीं मिलने पर मरीजों व उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर चिकित्सकों को पाबंद करने की मांग की।

अनोखी, फूली, हरिओम, विक्रम सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे शनिवार को सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक नदादर मिले। जबकि यहां छह चिकित्सक कार्यरत हैं। अस्पताल में चिकित्सक के नहीं मिलने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है।

ग्रामीणों ने मौके से ही दूरभाष पर विधायक शंकर शर्मा व सीएमएचओ से बात कर चिकित्सकों को पाबंद करने की मांग की। चिकित्सक पवनकुमार ने बताया कि सुबह अस्पताल में चिकित्सक था, लेकिन उसके आवश्यक कार्य आ जाने से कुछ देर के लिए घर चला गया था। उसने बाद में आकर मरीजों की जांच की।