29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12वीं की इन विषय की परीक्षा में कोई भी नहीं हुआ फेल

प्रदेश में गुरुवार को जारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में कुछ विषय ऐसे रहे जहां एक भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ, यानि परिणाम सौ फीसदी रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepanshu sharma

•

Updated: 25 May 2023, 7:58 PM IST

12वीं की इन विषय की परीक्षा में कोई भी नहीं हुआ फेल

12वीं की इन विषय की परीक्षा में कोई भी नहीं हुआ फेल

प्रदेश में गुरुवार को जारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में कुछ विषय ऐसे रहे जहां एक भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ, यानि परिणाम सौ फीसदी रहा है।
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने गुरुवार को 12वी का रिजल्ट घोषित किया। इसमें गुजराती, फिलोसफी, तबला जैसे विषयों में परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। हालांकि इन विषयों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 5 से अधिक नहीं रही। गुजराती और तबला में उपस्थिति 1 रही वहीं फिलोसोफी में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 5 रही। गौर करने की बात है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में गुजराती जैसी क्षेत्रीय भाषा को भी छात्र अपना विषय चुन रहे हैं। अन्य विषयों की बात करें तो आर्ट्स के परिणाम में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व सोशियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में भी परीक्षार्थियों के 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक नहीं आ पाए, वहीं एनवायरमेंट साइंस में रिजल्ट 50.00 प्रतिशत रहा जो कि सबसे कम रहा है।

सबसे कम अंक वाले 5 विषय...
परिणाम में एनवायरमेंट साइंस का रिजल्ट सबसे खराब रहा, वहीं पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशियोलॉजी, सिंधी, इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रोंस जैसे विषयों में भी परीक्षार्थी 90 प्रतिशत से ज्यादा नहीं ला पाए। एनवायरमेंट साइंस में रिजल्ट 50.00 प्रतिशत रहा, वहीं पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 85.93 प्रतिशत, सोशियोलॉजी में 89.57 प्रतिशत, सिंधी में 90.75 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रोंस में रिजल्ट 90.90 प्रतिशत रहा।

सबसे ज्यादा अंक वाले 5 विषय...
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आर्ट्स) के 12वी के परिणाम में प्लंबर, टेलीकॉम, इंग्लिश लिट्रेचर, राजस्थानी, साइकोलॉजी जैसे विषयों में परीक्षार्थी सबसे ज्यादा अंक लाए हैं। प्लंबर विषय में परीक्षार्थियों का 99.32 प्रतिशत रिजल्ट रहा, वहीं टेलीकॉम में 99.58 प्रतिशत, इंग्लिश लिट्रेचर में 99.05 प्रतिशत, राजस्थानी में 98.84 प्रतिशत व साइकोलॉजी में रिजल्ट 98.59 प्रतिशत रहा।

सौ फीसदी परिणाम
विषय — उपस्थिति — पास
गुजराती 1 100 प्रतिशत
फिलोसोफी 5 100 प्रतिशत
तबला 1 100 प्रतिशत

टॉप फाइव सबजेक्ट रिजल्ट
विषय — उपस्थिति — पास
प्लंबर 149 99.32 प्रतिशत
टेलीकॉम 240 99.58 प्रतिशत
इंग्लिश लिट्रेचर 14139 99.05 प्रतिशत
राजस्थानी 1905 98.84 प्रतिशत
साइकोलॉजी 213 98.59 प्रतिशत

सबसे कम परिणाम
विषय — उपस्थिति — पास
एनवायरमेंट साइंस 2 50.00 प्रतिशत
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 1059 85.93 प्रतिशत
सोशियोलॉजी 11505 89.57 प्रतिशत
सिंधी 119 90.75 प्रतिशत
इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रोंस 3124 90.90 प्रतिशत

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग