18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यातायात पुलिस का नो-पार्किंग अभियान शुरू

नो पार्किंग में खड़े वाहन भी किए जब्त
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Oct 14, 2021

यातायात पुलिस का नो-पार्किंग अभियान शुरू

यातायात पुलिस का नो-पार्किंग अभियान शुरू

त्यौहारी सीजन में आमजन को जाम रहित परिवहन के लिए यातायात पुलिस ने नो—पार्किंग अभियान शुरू किया है। जिसके तहत भीड़—भाड़ वाले बाजार और मुख्य सड़क पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों का जब्त करने , व्हील लॉक लगाने के साथ ही समझाइस की गई।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय राहुल प्रकाश पुलिस उपायुक्त यातायात श्वेता धनखड़ के निर्देशन में यातायात के दबाव वाले मार्गो को चिन्हित कर सघन अभियान चलाकर यातायात पुलिस की टीमों द्वारा नो-पार्किंग की कार्यवाही की जा रही हैं।
यातायात पुलिस उपायुक्त श्वेता धनखड़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजेंद्र सिंह सिसोदिया और एसीपी यातायात संजय शर्मा के साथ पुलिसकर्मियों ने टोंक रोड, यादगार तिराहा, एसएमएस अस्पताल के सामने, रामबाग, गोपालपुरा पुलिया क्षेत्र में कार्रवाई की गई। वहीं चार दिवारी और सीकर रोड पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सैयद मुस्तफा अली जैदी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर नोटिस चस्पा करते हुए व्हील लॉक लगाया गया। इसी के साथ लोगों से वाहन पार्किंग में लगाने व यातायात नियमों की पालना के लिए समझाइस की गई। इन मार्गों पर बने मॉल्स, कोचिंग संस्थान और दुकानदारों और आने वाले ग्राहकों से समझाइश की गई। इस अभियान के तहत की गई नो पार्किंग की कार्यवाही से टोंक रोड, चारदीवारी क्षेत्र और सीकर रोड खुली खुली नजर आई। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।