
खुद की शादी में मेहमानों से कहा, नहीं करें प्लास्टिक का उपयोग, जगह-जगह लगवाए पोस्टर भी
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए गए NO सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान गति पकडऩे लगा है। युवाओं में इसका खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी में एक शादी में अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहां एक बेटी ने पिता से डिमांड कर अपनी शादी को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाया। यहां तक कि मेहमानों को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शादी के कार्ड से लेकर खानपान की स्टॉल समेत पूरी शादी को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त रखा।
दुल्हन निधि गेरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान से काफी प्रभावित है, इसलिए शादी को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की ठानी। ऐसा करने के लिए परिजनों को बताया तो एकबारगी तो वे माने नहीं, कुछ दिनों बाद पिता विनोद गेरा ने हां कर दी। निधि ने पूरी शादी में कामकाज पर नजर बनाए रखी, ताकि कहीं भी इसका उपयोग नहीं होने दिया।
ऐसे पेश की नजीर
शादी में चाय के लिए प्लास्टिक के ग्लास की जगह कुल्हड़ और पीने के पानी के लिए कागज के कप उपयोग में लिए गए। साथ ही खाने पीने की स्टाल्स में लकड़ी और स्टील की चम्मच और मोटे कागज की प्लेट उपयोग में ली। शादी के कार्ड में भी इसका इस्तेमाल नहीं किया। कोई भी ऐसा सामान उपयोग में नहीं लिया गया, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग हो। इतना ही नहीं, प्रवेश द्वार पर पर्यावरण मुक्त और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के संदेश लिखे बैनर लगवाए। इसे शादी में शरीक हुए मेहमानों ने भी खूब सराहा। दूल्हा सिद्धार्थ और दुल्हन निधि ने मेहमानों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील भी की।
Published on:
21 Nov 2019 12:23 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
