
राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आठ फरवरी से शुरू होगा नामांकन
राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 के लिए 8 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी, इसके साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। मुख्य निवार्चन अधिकारीप्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे
राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया राज्य विधानसभा परिसर में होगी। गुप्ता ने इसके लिए बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। गुप्ता ने विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि 20 फरवरी तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी से पूर्व सम्पन्न कर ली जाएगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए निर्वाचन सम्पन्न होना है, जो 3 अप्रैल 2024 को रिक्त हो रही हैं।
प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार
कांग्रेस और भाजपा दोनो ने ही अभी तक किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। तीन सीटों में से एक सीट कांग्रेस और दो सीट भाजपा जीतने की िस्थति में है। एक प्रत्याशी को जीतने के लिए करीब 51 विधायकों के वोटों की जरूरत होगी।
Published on:
7 Feb 2024, 9:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.