10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसरोवर में छिपे हुए थे हरियाणा के कुख्यात बदमाश, एटीएस ने दबोचा

जयपुर। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने रविवार को मानसरोवर में छिपे हरियाणा के कुख्यात बदमाशों को धर दबोचा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Apr 07, 2024

मानसरोवर में छिपे हुए थे हरियाणा के कुख्यात बदमाश, एटीएस ने दबोचा

मानसरोवर में छिपे हुए थे हरियाणा के कुख्यात बदमाश, एटीएस ने दबोचा

जयपुर। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने रविवार को मानसरोवर में छिपे हरियाणा के कुख्यात बदमाशों को धर दबोचा। एटीएस ने पुलिस थाना नारनौल, हरियाणा, पुलिस थाना नारायणपुर, राजस्थान में बाबा गैंग हरियाणा के वांछित अपराधी अभिमन्यु, अनिल, रजनीश और राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी.के सिंह ने बताया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि राज्य से बाहर के अपराधी जयपुर में छिपे हुए है। जिनके द्वारा बड़ी वारदात करने और होने की संभावना है। इस पर पुलिस महानिरीक्षक एटीएस अंशुमन भोंमिया के निर्देशन मं टीम गठित की गई।

एक मकान में छिपे थे बदमाश
एटीएस को सूचना मिली थी कि मानसरोवर स्थित एक मकान में बदमाश छिपे हुए है। इस पर पुलिस ने इनके छिपने की जगह का पता लगाकर दबिश देकर नारनौल हरियाणा निवासी अभिमन्यु, अनिल, बानसूर अलवर निवासी रजनीश और नारायणपुर अलवर निवासी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया।

बाबा गैंग के है बदमाश
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाबा गैंग हरियाणा के अपराधी है। पुलिस थाना नारनौल और थाना नारायणपुर राजस्थान में मानव हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे है। इस पर एटीएस ने थाना नारनौल एफआईआर और नारायणपुर राजस्थान को बुलाकर अभियुक्तों की सुपुर्द किया। आरोपी अनिल के खिलाफ हरियाणा में हत्या, आर्म्स एक्ट और गंभीर अपराधों में 11 मामले दर्ज है। अभिमन्यु उर्फ लवली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट आर्म्स एक्ट और कराग्रह अधिनियम में 6 मामले और राहुल के खिलाफ गंभीर अपराधों में 5 मामले, रजनी के खिलाफ वसूली और हत्या के प्रयास में गंभीर अपराध में 6 मामले दर्ज है।