4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर एयरपोर्ट पर फिर से 24 घंटे शुरू हुआ हवाई यातायात

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

विकास जैन / जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर अब फिर से 24 घंटे हवाई यातायात शुरू हो गया है। रनवे व टैक्सी वे के काम जारी रहने के चलते यहां हवाई यातायात रात 10.30 से सुबह 5 बजे तक करीब दो महीने से बंद था। इसके साथ ही बंद चल रही चार उड़ानें फिर से सुचारू कर दी गई हैं। इनमे एक उड़ान चैन्नई, एक कोलकाता और दो बैंगलुरू की उड़ान हैं। इन उड़ानों के शुरू होने के बाद इन शहरों के लिए जयपुर की कनेक्टिविटी बढ जाएगी। साथ ही यात्रियों को इन शहरों के लिए रात में भी हवाई यातायात के विकल्प वापस खुल जाएंगे। इसके साथ ही जयपुर एयरपोर्ट पर अब जयपुर से कुल फ्लाइट की संख्या 65 से बढ़कर 69 हो गई है।

रात्रि यातायात के बाद अब चलेंगे ये चार फ्लाइट

शनिवार रात से कोलकाता के लिए नई फ्लाइट शुरू हुई। फ्लाइट 6ई-6315 अलसुबह 4.35 बजे कोलकाता जाएगी। साथ ही चेन्नई के लिए नई फ्लाइट शुरू होगी। फ्लाइट 6ई-736 जयपुर से रात 10.45 बजे चेन्नई जाएगी। इसके अलावा रविवार से जयपुर एयरपोर्ट से बेंगलूरु के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू होगी। फ्लाइट 6ई-839 जयपुर से रात 11.55 बजे बैँगलूरू जाएगी। 17 दिसंबर से बेंगलूरु के लिए एयर एशिया की नई फ्लाइट 15-1725 जयपुर से रात 12.45 बजे जाएगी बेंगलूरू जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग