4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchak November 2020 बेहद अशुभ पंचक, सावधानी से बिताने होंगे 26 नवंबर तक के दिन

21 नवंबर 2020 यानि शनिवार की रात को पंचक लग रहे हैं। पंचक काल को अशुभ माना जाता है और इसके दौरान कोई शुभ या अहम कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है। इस बार पंचक 21 नवंबर से प्रारंभ होकर 26 नवंबर को समाप्त होंगे। इस तरह पंचक 6 दिन तक प्रभावी रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
November 2020 Panchak Date Time Quintet November 2020

November 2020 Panchak Date Time Quintet November 2020

जयपुर. 21 नवंबर 2020 यानि शनिवार की रात को पंचक लग रहे हैं। पंचक काल को अशुभ माना जाता है और इसके दौरान कोई शुभ या अहम कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है। इस बार पंचक 21 नवंबर से प्रारंभ होकर 26 नवंबर को समाप्त होंगे। इस तरह पंचक 6 दिन तक प्रभावी रहेंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शनिवार के दिन से प्रारंभ होनेवाले पंचक बहुत अशुभफलदायी होते हैं। ये पंचक मृत्यु पंचक कहलाते हैं। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस पंचक के दौरान मृत्यु तुल्य कष्ट प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए इन दिनों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

मृत्यु पंचक के दौरान अपने या अन्य लोगों से विवाद की स्थिति बन सकती है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर के अनुसार कोई दुर्घटना भी घट सकती है। इसके प्रभाव से किसी प्रकार की चोट लग सकती है। इससे बचने के लिए इन छह दिनों में किसी भी प्रकार के विवादित या जोखिम भरे काम न करें।

मृत्यु पंचक—
पंचक प्रारंभ होंगे शनिवार, 21 नवंबर 22:27 बजे
पंचक समाप्त होंगे गुरुवार, 26 नवंबर 21:20 बजे