सूत्रों के मुताबिक डिस्कॉम्स ने सरकार से लिखित में पूछा था कि इस छूट को आगे बढ़ाना है या नहीं। क्योंकि, इसका भार सरकार को ही उठाना पड़ता। लेकिन उर्जा विभाग ने इसका अधिकारिक रूप से जवाब नहीं दिया, बल्कि छूट बंद करने के अनौपचारिक निर्देश दे दिए गए। ताकि, सरकार पर किसी तरह का ठीकरा नहीं फूटे।