17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indigo : राजस्थान से जुड़ा गया उत्तराखंड और पंजाब

अब अगर आपको जयपुर से देहरादून, पुणे, चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद और मुंबई की यात्रा करनी है और रेलवे का टिकट नहीं मिल रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जयपुर हवाईअडडे से इंडिगो ने एक साथ इन छह शहरों के लिए मंगलवार को सात उड़ान सेवाएं शुरू की हैं। इसमें अहमदाबाद के लिए दो सेवाएं है जब कि अन्य सभी शहरों के लिए एक—एक उड़ान सेवाएं हैं। इन सभी के लिए इंडिगो प्रबंधन ने समय सारिणी जारी कर दी है और इसी के साथ उड़ान भी शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
shatabdi_indigo_start.jpg

Now Rajasthan have air connectivity with Uttrakhand and Punjab

जयपुर
अब अगर आपको जयपुर से देहरादून, पुणे, चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद और मुंबई की यात्रा करनी है और रेलवे का टिकट नहीं मिल रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जयपुर हवाईअडडे से इंडिगो ने एक साथ इन छह शहरों के लिए मंगलवार को सात उड़ान सेवाएं शुरू की हैं। इसमें अहमदाबाद के लिए दो सेवाएं है जब कि अन्य सभी शहरों के लिए एक-एक उड़ान सेवाएं हैं। इन सभी के लिए इंडिगो प्रबंधन ने समय सारिणी जारी कर दी है और इसी के साथ उड़ान भी शुरू कर दी है।
इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि विमान संख्या 6E-5343 सुबह 8:25 बजे जयपुर से रवाना होगी। विमान संख्या 6E-7276 सुबह 9:10 बजे जयपुर से देहरादून के लिए रवाना होगी। विमान संख्या 6E-7273 जयपुर से दोपहर 1 बजे अहमदाबाद के लिए जाएगी। विमान संख्या 6E-6724 जयपुर से दोपहर 2:20 बजे पुणे की यात्रा कराएगी। इंडिगो की विमान संख्या 6E-7274 जयपुर से शाम 5:25 बजे चंडीगढ़ जाएगी तो वहीं विमान संख्या 6E-7275 जयपुर से रात 9:15 बजे अहमदाबाद पहुंचाएगी। विमान संख्या 6E-6237 जयपुर से रात 9:30 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी।
मुंबई के लिए अब छह उड़ान
कोरोना काल के बाद विमानन सेवा में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को इंडिगो ने जयपुर हवाईअडडे से नई विमानन सेवा मुंबई के लिए शुरू की है। जयपुर से अभी पांच विमानन सेवाएं मुंबई के लिए संचालित हो रही थी। अब इंडिगो की नई उड़ान के साथ यह संख्या छह हो गई है। अब इन सात सेवाओं के साथ 25 से अधिक विमानन सेवाओं का संचालन शुरू हो गया है। पहले यह संख्या 6 विमानों तक गिर गई थी।