
,,
जयपुर
राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। करणी विहार थाना पुलिस ने 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर सीकर निवासी श्रीचंद के खिलाफ गंभीर धाराओं मंे केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि वे सिर्फ दोस्त थे, लेकिन दोस्त ने ही जीवन बर्बाद कर दिया। पुलिस ने श्रीचंद की तलाश शुरु कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात कुछ समय पहले श्रीचंद से हुई थी।
उसके बाद दोस्ती हुई और दोस्ती के बाद कई बार मुलाकात हुई। युवती ने पुलिस को बताया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त भर थे और उसने कभी नहीं सोचा था कि श्रीचंद उसे परेशान करेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले दिनो युवती ने श्रीचंद को बताया कि उसकी शादी होने वाली है तो इसी बात से वह गुस्सा गया। उसने चेतावनी दे दी कि अगर किसी से शादी की तो अंजाम भुगतना होगा, शादी सिर्फ मेरे साथ ही करनी होगी।
युवती ने पुलिस को बताया कि उसने कभी भी श्रीचंद को दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं माना था। उसने जो धमकी दी वह युवती ने गंभीरता से नहीं ली और शादी की तैयारी में जुट गई। इसका श्रीचंद को पता लग गया तो उसने युवती की कुछ निजी फोटोज को एडिट कर उन्हें सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर वायरल करने के साथ ही युवती के परिवार के सदस्यों को भी टैग कर दिया। आखिर वही हुआ जिसका परिवार को डर था। युवती की शादी टूट गई। अब उसका रो रोकर बुरा हाल है। युवती की शादी टूट गई। अब उसका रो रोकर बुरा हाल है।
Published on:
11 Nov 2022 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
