8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Ank Rashifal 6 January 2021 करियर के लिए लाभदायक दिन, इन अंक वालों की इच्छापूर्ति करेगा बुधवार

6 जनवरी का मूलांक 6 और भाग्यांक 2 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार अन्य अंकों के साथ प्रबल मित्र और विरोधी युति बनने की वजह से अलग-अलग अंकों के लिए अलग-अलग प्रभाव दिखेगा।

2 min read
Google source verification
Numerology 6 January 2021 Ka Rashifal Daily Horoscope 6 January 2021

Numerology 6 January 2021 Ka Rashifal Daily Horoscope 6 January 2021

जयपुर. 6 जनवरी का मूलांक 6 और भाग्यांक 2 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार अन्य अंकों के साथ प्रबल मित्र और विरोधी युति बनने की वजह से अलग-अलग अंकों के लिए अलग-अलग प्रभाव दिखेगा।

अंक 1
किसी परिचित महिला से संबंधित चिंता रह सकती है। खिन्नता रह सकती है। विचारों को बिखरने से रोकें। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. आज शिव.परिवार को गुलाब के फूल अर्पित करें। महत्वपूर्ण अंक. 2 महत्वपूर्ण रंग. सफेद

अंक 2
बिजनेस या नौकरी में आज का दिन सफलता दिला सकता है। क्लर्क ग्रेड वालों को संभलकर दिन निकालना होगा। मन परेशान रह सकता है। जल में सफेद फूल की पंखुड़ियां डालकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। महत्वपूर्ण अंक. 1 महत्वपूर्ण रंग. सुनहरा

अंक 3
लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी होने का समय आ गया है। शिक्षकों के लिए दिन उपलब्धिपरक रह सकता है। प्रम और दांपत्य जीवनसाथी की वजह से मन प्रसन्न रह सकता है। हनुमानजी की आराधना करें। महत्वपूर्ण अंक. 9 महत्वपूर्ण रंग. लाल

अंक 4
वित्तीय लक्ष्य पूरा करने में जोर लगा सकते हैं। धन के उचित-अनुचित स्रोत पर खास ध्यान दें। अत्यधिक भागादौड़ी स्वास्थ्य के विपरीत जा सकती है। आज रसदार मिठाई दान करें। महत्वपूर्ण अंक. 6 महत्वपूर्ण रंग. क्रीम

अंक 5
किसी विशिष्ट आयोजन के लिए खर्च कर सकते हैं। लवमेट या लाइफ पार्टनर के नाम से कोई काम करना लाभ दे सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें। नारायण कवच का पाठ करें। महत्वपूर्ण अंक. 3 महत्वपूर्ण रंग. पीला

अंक 6
मेडिकल से संबंधित लोगों के लिए समय पक्ष का है। अपने काम का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। लवमेट या लाइफ पार्टनर का आज खास ध्यान रखें। भैरव बाबा को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। महत्वपूर्ण अंक. 4 महत्वपूर्ण रंग. नीला

अंक 7
किसी समारोह या पार्टी में शामिल हो सकते हैं। स्त्री पक्ष का अच्छा सहयोग मिल सकता है। मनोबल को दुष्प्रभावित होने से बचाएं। कुत्तों को रोटी खिलाएं। महत्वपूर्ण अंक. 7 महत्वपूर्ण रंग. जामुनी

अंक 8
मानसिक उधेड़बुन में रिश्ते खराब कर लेने का खतरा है। अपनी भावनाओं पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। कोई सहयोगी या परिचित परेशान कर सकता है। शनि देव को तिल के तेल का दीपक लगाएं। महत्वपूर्ण अंक. 8 महत्वपूर्ण रंग. काला

अंक 9
व्यापारियों के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साझेदारी में चल रहा काम लाभ दे सकता है। गले का खास ध्यान रखें। आज गणेशजो को गुड़ का भोग लगाएं। महत्वपूर्ण अंक. 5 महत्वपूर्ण रंग. हरा