5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शपथ ग्रहण समारोह में यह होगा खास, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

अल्बर्ट हॉल पर होगा समारोह
2 min read
Google source verification
jaipur

शपथ ग्रहण समारोह में यह होगा खास, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

जयपुर. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट कुछ ही देर में अल्बर्ट हॉल पर शपथ ग्रहण करेंगे। गहलोत तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं पायलट पहली बार उप मुख्यमंत्री बनेंगे। पायलट पहले उप मुख्यमंत्री हैं, जो मुख्यमंत्री के साथ शपथ ले रहे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा के साथ ही यूपीए गठबंधन के तमाम राजनीतिक दलों के देशभर के दिग्गज नेता शामिल होने जयपुर आ रहे हैं। इससे पहले महागंठन के सभी नेता कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में पहुंचे थे। गहलोत और पायलट शपथ के बाद मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ जाएंगे।

पहली बार होगा ऐसा
- पहली बार गहलोत का शपथ ग्रहण समारोह अल्बर्ट हॉल पर हो रहा है। 2008 में राजभवन में हुआ था।
- गहलोत के साथ डिप्टी सीएम के तौर पर भी पायलट शपथ लेंगे। पहले सिर्फ सीएम की शपथ हुई थी।
- पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन आ रहे हैं। 2008 में ऐसा नहीं था।
पहली बार है कि महागठबंधन के नेता देशभर से समारोह में शामिल होंगे।

- विशेष विमानों से आएंगे बड़े नेता
- आठ विशेष विमानों से आएंगे नेता, 10 से 12 सीटर हैं विमान, एयरपोर्ट से बसों में जाएंगे अल्बर्ट हॉल।
- महागठबंधन के नेता मंच पर बैठेंगे, 40 से 50 कुर्सियां मंच पर लगेंगी।
- वीआइपी और अन्य महत्त्वपूर्ण लोगों के लिए 15000 कुर्सियां लगाई गई हैं, कुर्सियों पर पास वाले बैठेंगे।
- महागठबंधन के नेता पहले होटल क्लार्स आमेर और होटल मेरियट पहुंचेंगे।
- होटलों से सभी नेता 2 बसों में सवार होकर समारोह स्थल पहुंचेंगे।
- राहुल एयरपोर्ट से सीधे पहुंचेंगे।

गहलोत के परिवार से ये रहेंगे मौजूद
पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत, पुत्रवधू हिमांशी, पुत्री सोनिया और दामाद गौतम के अलावा सभी के ससुराल पक्ष के लोग भी मौजूद रहेंगे।

पायलट के परिवार से ये रहेंगे मौजूद
मां रमा पायलट, पत्नी सारा पायलट, पुत्र आहान पायलट, विहान पायलट, बहन सारिका पायलट और उनके पति विशाल मौजूद रहेंगे

तब गहलोत गए थे अब वसुंधरा आएंगी
वर्ष 2013 में वसुंधरा राजे ने जनपथ पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो अशोक गहलोत भी समारोह में शामिल हुए थे। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल होंगी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ सहित भाजपा के कुछ अन्य नेता भी समारोह में शामिल हो सकते हैं।