15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्पेक्टर की डर्टी पिक्चर… गले में बाहें डाल महिला संग सेल्फी खींची, एसपी ने कर दिया सस्पैंड, क्वार्टर पर ले आए महिला को

Rajasthan Police Viral News : इन पिक्चर्स के वायरल होने पर अब पूरे पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है।

2 min read
Google source verification
sho_photo_2023-09-26_08-47-21.jpg

pic

Rajasthan Police Viral News : भरतपुर जिले से बड़ी खबर है। भरतपुर जिले के कामां मेवात इलाके में स्थित कैथवाड़ा एसएचओ कमरुद्दीन खान को निलंबित कर दिया गया है। एसपी डीग बृजेश ज्योति उपाध्याय ने एसएचओ खान को इस मामले में जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है और जांच को प्रभावित नहीं करने की चेतावनी भी दी है। दरअसल खान की दो फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और वायरल फोटोज के बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया है। एक बार पहले भी उनको इसी कारण लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब जो फोटोज वायरल हो रही है वह उनके सरकारी क्वाटर की बताई जा रही है। इन पिक्चर्स के वायरल होने पर अब पूरे पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है।

इन पिक्चर्स के वायरल होने के बाद डीग एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के पास मामला पहुंचा तो उन्होनें सबसे पहले खान को निलंबित कर दिया। खान का बैकग्राउंड पहले भी संदिग्ध रहा है। कुछ समय पहले जब वे इसी थाने पर थे जब भी उनके सरकारी क्वाटर में एक महिला के साथ अश्लील फोटोज वायरल होने की बात सामने आई थी। उन्हें तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया था। हांलाकि बाद में जांच में वे निर्दोष पाए गए और उनको फिर से इसी थाने पर तैनात कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:तीन साल की उम्र में पहाड़ सा कष्ट... दादा, दादी, माता, पिता.. एक साथ जली चारों की चिता... मां के इंतजार में रोती रोती सो गई बच्ची...

उल्लेखनीय है राजस्थान पुलिस के कई थानेदार और पुलिसकर्मी इस तरह के मामलों में फंस चुके हैं और अपनी नौकरी गवां चुके हैं। इसी तरह से कुछ समय पहले शेखावटी इलाके में कुछ पुलिसकर्मियों पर एक युवती से गैंगरेप कर उसका मर्डर करने के आरोप लगे थे। बाद में पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था और उसके बाद हत्या का केस चला था।