
ठगी मामले में हेल्प इंडिया संस्थान के फाउंडर को ओडिशा पुलिस ने पकड़ा
जयपुर। ओडिशा थाना पुलिस ने करीब पांच साल में कई कंपनियां खोलकर ठगी करने के मामले में हेल्प इंडिया संस्थान के फाउंडर जगदीश पारीक को गिरफ्तार कर लिया। ओडिशा पुलिस ने आरोपी को जयपुर एयरपोर्ट से पकड़कर कटक ले गई। आरोपी जगदीश पारीक के खिलाफ जयपुर के शिप्रापथ, श्याम नगर और चित्रकूट थाने में ठगी के मामले दर्ज है।
मुख्यमंत्री गहलोत को भी लिखा था पत्र
ओडिशा में दो एफआईआर कटक और भुवनेश्वर में आरोपी हेल्प इंडिया ऑनलाइन संस्थान के फाउंडर जगदीश पारीक के खिलाफ दर्ज है। जबकि अलग अलग राज्यों में भी ठगी के कई मामले में है। रानी सती नगर निर्माण नगर निवासी वीनू सिसोदिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पुलिस महानिरीक्षक को पत्र लिखकर श्यामनगर थाने में 29 अक्टूबर 2022 को एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसकी निष्पक्ष जांच का आग्रह करते हुए लिखा था। जिसमें धोखाधड़ी, फेक सर्टिफिकेट तथा फेक प्रोफाइल के विषय मे तथा अन्य लोगो के साथ लूट के बारे में बताया था।वीनू ने जगदीश पारीक नामक व्यक्ति के द्वारा किए गए घोटालों, अवैध नेटवर्किग, व्यसायी, फर्जी प्रोफाइल और फर्जी सर्टिफिकेट की आड़ में लूट और फर्जी संस्थानों के बारे में बताया था।
Published on:
14 Jul 2023 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
