20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबन्धन पर रोडवेज बसों में महिलाएं व बालिकाएं कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा

रक्षाबन्धन के पर्व पर महिलाएं-बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Aug 25, 2023

ashok gehlot

ashok gehlot

रक्षाबन्धन के पर्व पर महिलाएं-बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निःशुल्क यात्रा के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

गहलोत के इस निर्णय से महिलाओं एवं बालिकाओं को रक्षाबन्धन के दिन 30 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं दु्रतगामी बसों में राजस्थान राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिल सकेंगी। व्यय का पुनर्भरण राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा।

हस्तशिल्पी एवं आर्टीजंस के लिए 30 करोड़ रुपए स्वीकृत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 30 हजार हस्तशिल्पियों एवं आर्टीजंस को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि मंजूर की है।
यह राशि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों एवं मेलों में उनके हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन के लिए दी जाएगी। इस सहायता राशि में स्टॉल का किराया, दैनिक भत्ता एवं यात्रा भत्ता शामिल होंगे। इसके लिए 3 वर्ष के लिए 30 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है। इसमें 5 करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए, 10 करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एवं 15 करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिए जाएंगे।