5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साथी के जन्मदिन पर दोस्तों ने कर दिया कांड, गिफ्ट देने के नाम पर बीच सड़क नंगा कर दिया और फिर…

इस मामले में अब केस दर्ज कराया गया है। पुलिस जयपुर से कोटा तक आरोपियों की तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification
Police Raid

Police caught consignment of intoxicating syrup being loaded in luxury

जयपुर
जयपुर के जगतपुरा इलाके में रहने वाला एक युवक सोमवार को गए अपने जन्मदिन को कभी नहीं भुला सकेगा। इस जन्मदिन पर कोटा से आए उसके दोस्तों ने जो कांड किया वह खौफनाक था। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में अब प्रताप नगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। केस में चार युवकों के नाम दर्ज हैं और उन्हीं के आधार पर अब पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मामले की जांच कर रही प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि युवक का शारीरिक शोषण भी किया गया है।


पुलिस ने बताया कि पीडित युवक की पहचान कोटा निवासी अखिल, मनोज, नेहरु और शैतान सिंह के साथ थी। युवक ने पुलिस को बताया कि चारों उसके दोस्त थे और उनके बीच कई बार रूपयों का लेनदेन हुआ। सोमवार को पीडित का जन्मदिन था तो बधाईयां देने के लिए दोस्तों के फोन आने लगे। इस पर चारों दोस्त दोपहर में कोटा से जयपुर आए गए अपनी कार लेकर। उन्होनें सर प्राइज देने के लिए अपने दोस्त को फोन किया और उसे मिलने बुला लिया। उसके बाद पाचों दोस्त जन्मदिन मनाने और मस्ती करने के लिए निकल गए। यह मस्ती कुछ ही देर में भारी पडने वाली थी।


शाम के समय पार्टी मनाने से ठीक पहले चारों दोस्तों ने अपने साथी से रुपयों की मांग करना शुरू कर दिया। कहा कि दो लाख रुपए देंगे तो उसे छोड़ देंगे। पीडित को लगा ये लोग मजाक कर रहे हैं। वह भी मजाक करने लगा कि रुपए नहीं हैं। इस पर दोस्तों ने अपना असली रूप दिखाया। जिसका जन्मदिन था उसे कार से बाहर निकाला और बीच सड़क पीटा।

उसे नंगा किया और उसके बाद उसे सड़क पर दौड़ाया। इस पर पीडित ने अपने भाई को फोन कर कहा कि वो रुपए भेज दे। भाई ने पचास हजार रुपए आन लाइन ट्रांसफर किए उसके बाद चारों आरोपी अपने दोस्त को नग्न हालात में छोड़कर कार लेकर निकल गए। इस मामले में अब केस दर्ज कराया गया है। पुलिस जयपुर से कोटा तक आरोपियों की तलाश कर रही है।