
एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर @ जयपुर
जयपुर। आज यानी 8 मार्च को प्रदेशभर में महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से शिवालय हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो रहे है। छोटी काशी के नाम से मशहूर जयपुर में शिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि पर इस बार प्रदोष पड़ने की वजह से पर्व का महत्व कई गुना बढ़ गया है। सुबह से ही ताड़केश्वर महादेव व झाड़खंड महादेव मंदिरों सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं सालभर में एक बार शिवरात्रि के दिन खुलने वाला मोती डूंगरी स्थित एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर लगातार चौथे साल भी आम भक्तों के लिए बंद रहा। इसके कारण हजारों शिवभक्तों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा। दर्शन की आस में पहुंचे भक्तों को नीचे से ही धोक लगा कर लौटना पड़ा।
ताड़केश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए आने का अनुमान है। मंदिर के महंत श्याम पाराशर के मुताबिक मंदिर में चार पहर में पूजा की जाएगी। मंदिर में तड़के से ही दर्शनों की व्यवस्था की गई है। भक्त आसानी से दर्शन पूजन कर सकें, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। महिला श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। 9 मार्च को शिव पार्वती विवाह का आलौकिक शृंगार किया जाएगा।
मंदिरों की सुरक्षा चाक चौबंद
शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। मंदिरों में सुबह से ही लग रही भक्तों की लंबी कतारों को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या अनुसार सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। झाड़खंड महादेव, ताड़केश्वर महादेव, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई।
Updated on:
08 Mar 2024 12:45 pm
Published on:
08 Mar 2024 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
