29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्योग रत्न एवं निर्यात पुरस्कार समारोह शनिवार को

सीएम जारी करेंगे एमएसएमई व हैंडीक्राफ्ट नीतिउद्यमी होंगे पुरस्कृत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pankaj Chaturvedi

•

Updated: 16 Sep 2022, 8:53 PM IST

उद्योग रत्न एवं निर्यात पुरस्कार समारोह शनिवार को

उद्योग रत्न एवं निर्यात पुरस्कार समारोह शनिवार को

जयपुर. राज्य एमएसएमई दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को राज्य की एमएसएमई नीति और हस्तशिल्प नीति जारी करेंगे। इसके लिए शहर के एक निजी होटल में समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमियों को उद्योग रत्न एवं निर्यात प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री शकुंतला रावत करेंगी, जबकि मुख्य सचिव उषा शर्मा और लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा विशिष्ट अतिथि होंगे।
उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि प्रदेश की पहली हस्तशिल्प नीति का उद्देश्य हस्तशिल्पियों के उत्थान के लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था, परम्परागत एवं विलुप्त होती कलाओं को पुनर्जीवित करना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। नीति से हस्तशिल्प के क्षेत्र में अगले 5 वर्षों में 50 हजार से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है। नीति में आर्टिजन्स के लिए तीन लाख रुपए तक के ऋण पर देय ब्याज राशि राज्य सरकार की ओर से चुकाई जाएगी। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा के प्रावधान भी नीति में जोड़े गए हैं। इधर, एमएसएमई नीति में भी सूक्ष्म, लघु और मंझोले उद्योगों के लिए मार्केटिंग एवं अन्य रियायतों संबंधी प्रावधान किए गए हैं।
कार्यक्रम में 29 निर्यातकों को निर्यात प्रोत्साहन पुरस्कार और 13 उद्यमियों को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी मौके पर उद्यमियों के साथ भी करीब 12 हजार करोड़ के निवेश एमओयू भी होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों राजस्थान की हस्तकलाओं पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक ‘राजस्थानी कारीगरी’ का विमोचन भी करवाया जाएगा। कार्यक्रम में राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव उषा शर्मा, उद्योग विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता समेत कई अधिकारी हिस्सा लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग