17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है असली कमाई : टीचर के रिटायरमेंट पर गले लगकर घंटों रोती रहीं छात्राएं, टीचर के भी नहीं थमें आसूं, भावुक हो गया पूरा गांव

Rajasthan News: इसी कारण छात्राओं के अलावा उनके परिवार के सदस्यों का भी मैडम से लगाव था।

less than 1 minute read
Google source verification
Teacher_retirement_party_photo_2024-03-02_12-24-18.jpg

pic

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित एक छोटे से गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर दीपिका पांड्या रिटायर क्या हुई..... वहां का स्टाफ, बच्चे, गांव वाले.... कोई भी अपनी भावनाएं काबू नहीं कर सके। टीचर अपने आंसू थामने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब स्कूल की छात्राओं को मैडम ने गले लगाया तो कोई भी आंसू नहीं रोक सका। मैडम के रिटायरमेंट प्रोग्राम में हर कोई आंसू पोछता ही नजर आया।

दरअसल बांसवाड़ा शहर से बाहर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित खूंटा गलियां गांव सरकारी स्कूल में टीचर की विदाई का आयोजन किया गया था। टीचर दीपिका यहां पर करीब छह साल पहले आई थी और वह प्रथम श्रेणी शिक्षक थीं। गांव में रहने वाली आदिवासी बच्चियों से उनका बेहद लगाव था और हर छोटे बड़े आयोजन में वे भी मौजूद रहती थीं। इसी कारण छात्राओं के अलावा उनके परिवार के सदस्यों का भी मैडम से लगाव था।

कल जब दोपहर में रिटायरमेंट प्रोग्राम पूरा होने के बाद मैडम घर की ओर जाने लगी तो छात्राएं उनसे लिपट गई। हर कोई रोने लगा। मैडम दीपिका ने कहा कि 38 साल से शिक्षक रहीं और अब रिटायर हो रही हैं। लेकिन इस स्कूल में जो छह साल पढ़ाई कराई वह हमेशा याद रहेगी। उन्होनें कहा कि बच्चों के पास उनके नंबर हैं। वे लगातार उनके संपर्क में रह सकते हैं।

वहां मौजूद लोगों ने कहा कि मैडम और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे, खास तौर पर बेटियों के बीच में अच्छा अटेचमेंट था। हर छोटी बड़ी परेशानी में उनको मैडम ही याद आती थी। मैडम भी लगातार उनके संपर्क में रहती थीं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग