37,248 मीटर पाईपलाइन बिछेगी
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में किशनपोल बाजार के करीब ढाई वर्ग किमी इलाके को एरिया बेस्ड डवलपमेंट के लिए चुना गया है। अमृत योजना के तहत किशनपोल और हवामहल विधानसभा क्षेत्र के चयनित क्षेत्र में 37,248 मीटर पाईपलाइन बिछाई जाएगी। इस पाइपलाइन के माध्यम से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के हिस्से वाले इलाके को 24 घंटे पेयजल सप्लाई होगी। यह प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा होगा। यानी वर्ष 2020 तक।