27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर उघाड़ी अबला की लाज

राजसमंद जिले में थुरावड़ कांड जैसा एक और मामला सामने आया है। नाथद्वारा के पास उपली ओडन गांव में बुधवार रात आदिवासी महिला को अर्द्धनग्न दो घंटे तक गांव में घुमाया गया। इस दौरान महिला को छुड़ाने के बजाय लोग वीडियोग्राफी करते रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

vinay sharma

•

Updated: 26 Jul 2019, 11:16 AM IST

one half naked women

फिर उघाड़ी अबला की लाज

राजसमंद जिले में थुरावड़ कांड जैसा एक और मामला सामने आया है। नाथद्वारा के पास उपली ओडन गांव में बुधवार रात आदिवासी महिला को अर्द्धनग्न दो घंटे तक गांव में घुमाया गया। इस दौरान महिला को छुड़ाने के बजाय लोग वीडियोग्राफी करते रहे। जानकारी के अनुसार पीड़िता के बेटे पर युवती के अपहरण का आरोप लगा गांव में घुमाने के बाद आरोपियों ने पीडि़ता को आधे घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की। बाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीरा पालीवार और पूर्व उपसरपंच राखी पालीवाल ने पीडि़ता को छुड़ाया। जिसके बाद पुलिस ने पीडि़ता को नाथद्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं यह भी बात सामने आ रही है कि सरपंच सुरेश जलानिया की मौजूदगी में यह सब हुआ। पुलिस के अनुसार महिला ने उपली ओडन निवासी लक्ष्मी कीर, मंजू कीर, प्रेमी कीर, विजय कीर, हीरालाल कीर और खेमराज कीर के खिलाफ रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि रात दस बजे आरोपी उसके घर पहुंचे और उनकी बेटी को घर में छिपाकर रखने की बात कही। पीडि़ता ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने चोटी पकड़कर नीचे गिराते हुए लाठियों से पिटाई शुरू कर दी। वहीं इसके बाद सूर्योदय से पहले ही आरोपी फरार हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश गुप्ता ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। आपको बता दे कि 8 नव„बर 2014 को राजसमंद जिले के ही कुम्भलगढ़ की थुरावड़ बस्ती में पूरे गांव के लोगों ने एक महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसे नग्न कर गधे पर बैठाकर घुमाया था। यह मामला संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचा था बाद में इस मामले में 47 लोग गिरˆतार हुए थे।i[p

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग