24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर: वर्ल्ड ट्रेड पार्क में 60 फ़ीट की ऊंचाई से गिरे मज़दूर, 2 की मौत पांच घायल

सूचना मिलने पर वहां काम कर रहे अन्य मज़दूरों और स्टाफ कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक मज़दूर की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

Apr 10, 2017

जेएलएन मार्ग स्थित वर्ल्ड ट्रेड पार्क में कार्य करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माण कार्य के दौरान लगभग 5 मज़दूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में से 2 मज़दूरों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक़ वर्ल्ड ट्रेड पार्क में निर्माण कार्य चल रहा था। जहां अचानक से सीढ़ी टूटने से वहां काम कर रहे सभी मज़दूर करीब 60 फ़ीट नीचे गिर गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



सूचना मिलने पर वहां काम कर रहे अन्य मज़दूरों और स्टाफ कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां 2 मज़दूरों की मौत हो गई।



जानकारी के मुताबिक़ ये सभी मज़दूर वहां डब्ल्यूटीपी में कांच की सफाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी मज़दूर एक बड़ी सीढ़ी पर चढ़ कर सफाई का काम कर रहे थे। अचानक से सीढ़ी टूट गई और सभी नीचे आ गिरे।

सभी घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां एक मज़दूर की मौत हो गई। शेष मज़दूर भी गंभीर बताये जा रहे हैं।