9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक मामूली गलती और खाते से निकल गए लाखों रुपए, 500 सौ रूपए गलती से किसी को पेटीएम कर दिए थे…

Big cyber fraud: उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पिछले कुछ सालों के दौरान साइबर ठगी का जाल बढ़ता जा रहा है। पुलिस और बैंक मिलकर इसे काबू करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
fraud.jpg

fraud news

Big cyber fraud: राजधानी जयपुर के चित्रकूट इलाके में रहने वाले 29 साल के मिठन सिंह के साथ बड़ी घटना हुई है। वह थाने और बैंक के चक्कर लगा रहा है। उसके खाते से एक लाख 52 हजार रूपए से भी ज्यादा कैश निकाल लिया गया। साइबर फ्रॉड की इस घटना के बाद अब पैसा रिकवर करना चुनौती बना हुआ है। दरअसल मिठन दास ने मेडिकल से ली गई दवाई का पेमेंट करने के लिए पेटीएम नंबर पर पांच सौ रूपए भेजे थे। लेकिन लास्ट की दो डिजिट गलत हो जाने के कारण पैसा दूसरी जगह पर चला गया।

इस पैसे को वापस पाने के लिए मिठन सिंह ने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लिया। जिस नंबर पर बात हुई उसने पैसा वापस दिलाने का भरोसा दिलाते हुए ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करा दिया। उसके बाद जितने भी ओटीपी आए उनके जरिए पैसा निकलना शुरू हो गया। चार से पांच बार में एक लाख 52 हजार से भी ज्यादा पैसा निकाल लिया गया। पूरा बैंक खाता खाली कर दिया गया। अब पुलिस और बैंक पैसा रिकवर करने की कोशिश में जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पिछले कुछ सालों के दौरान साइबर ठगी का जाल बढ़ता जा रहा है। पुलिस और बैंक मिलकर इसे काबू करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

लेकिन उसके बाद भी हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं। राजस्थान पुलिस ने पिछले तीन से चार साल के दौरान साइबर ठगों के द्वारा ठगे गए हजारों लोगों का पैसा बैंक की मदद से वापस दिलवाया है। अफसरों का कहना है कि बैंक और पुलिस को सही समय पर सूचना देने के बाद पैसा होल्ड किया जा सकता है।