10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भानगढ़ किले की भूतिया प्रेम कहानी, जहां आने से आज भी डरते हैं लोग

Valentine Day Special : जयपुर से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलवर जिले का भानगढ़ किला अकसर लोगों के लिए कोतूहल का विषय बना रहता है। लोग इसे भूतों का गढ़ कहते हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई में कुछ ऐसे सबूत भी मिले जिसके बाद लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि सूर्यास्त के बाद यहां पर न जाएं। आज वैलेंटाइन डे स्पेशल में हम आपको इस जगह पर छिपी एक अनोखी प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं।

3 min read
Google source verification
most_hounted_place_in_india.jpg

Valentine Day Special : जयपुर से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलवर जिले का भानगढ़ किला अकसर लोगों के लिए कोतूहल का विषय है। लोग इसे भूतों का गढ़ कहते हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई में कुछ ऐसे सबूत भी मिले जिसके बाद लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि सूर्यास्त के बाद यहां पर न जाएं। आज वैलेंटाइन डे स्पेशल में हम आपको इस जगह पर छिपी एक अनोखी प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं।

horror_place_bhangarh_fort.jpg

भूतों की भी अपनी प्रेम कहानी होती है। शरीर के नष्ट होने के बाद भी ये आत्माएं महलों में कई सदियों से कैद हैं। भानगढ़ की कहानी रहस्यमयी और बड़ी ही रोचक है। 1573 में आमेर के राजा भगवंत दास ने भानगढ़ क़िले का निर्माण करवाया था।

vvb.jpg

कहते हैं कि भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती बहुत खुबसूरत थी। उस समय राजकुमारी की खूबसूरती की चर्चा पूरे राज्य में थी। कई राज्यों से रत्नावती के लिए विवाह के प्रस्ताव आ रहे थे। उसी दौरान वो एक बार किले से अपनी सखियों के साथ बाजार में निकली। बाजार में वह एक इत्र की दुकान पर पहुंची और इत्र को हाथ में लेकर उसकी खूशबू सूंघ रही थी। उसी समय उस दुकान से कुछ दूरी पर सिंधु सेवड़ा नाम का व्यक्ति खड़ा होकर राजकुमारी को निहार रहा था। सिंघीया उसी राज्य का रहने वाला था और वह काले जादू में महारथी था।

bhangarh_fort.jpg

कथित रूप से राजकुमारी के रूप को देख तांत्रिक मोहित हो गया और राजकुमारी से प्रेम करने लगा और राजकुमारी को हासिल करने के बारे में सोचने लगा। लेकिन रत्नावती ने कभी उसे पलटकर भी नहीं देखा।

bhangarh_fort_2.jpg

जिस दुकान से राजकुमारी के लिए इत्र जाता था उसने उस दुकान में जाकर रत्नावती को भेजे जाने वाली इत्र की बोतल पर काला जादू कर उस पर वशीकरण मंत्र का प्रयोग किया। जब राजकुमारी को सच्चाई पता चल गई, तो उसने इत्र की शीशी के पास ही एक पत्थर फेंक दी। जिससे शीशी टूट गई और इत्र बिखर गया।

bhangarh_ka_rahasya.jpg

काला जादू होने के कारण पत्थर सिंधु सेवड़ा के पीछे हो लिया और उसे कुचल डाला। सिंधु सेवड़ा तो मर गया, लेकिन मरने से पहले उस तांत्रिक ने श्राप दिया कि इस किले में रहने वाले सभी लोग जल्द ही मर जाएंगे और दुबारा जन्म नहीं लेंगे।

most_hounted_place_in_india_1.jpg

उनकी आत्मा इस किले में ही भटकती रहेंगी। आज 21वीं सदी में भी लोगों में इस बात को लेकर भय है कि भानगढ़ में भूतों का निवास है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को खुदाई के बाद सबूत मिले हैं कि यह शहर एक प्राचीन ऐतिहासिक स्थल रहा था। अब किला भारत सरकार की देख रेख में आता है। किले के चारों तरफ आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) की टीम मौजूद रहती है। एएसआई ने सूर्यास्त बाद किसी के भी यहां रुकने को प्रतिबंधित कर रखा है।

bhangarh_kila.jpg

लेकिन अगर आप भानगढ़ घूमने जाना चाहें तो जा सकते हैं। दिन के उजाले में आपको घूमने की इजाजत है। भारतीयों के लिए टिकट का किराया 40 रुपए और विदेशियों के लिए 200 रुपए निर्धारित है।