5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश को मिलेगा पहला जनता क्लीनिक, जन आधार कार्ड की भी होगी शुरुआत

HEALTH NEWS IN HINDI : राज्य सरकार अपनी पहली वर्षगांठ ( One Year Of Gehlot Government ) के मौके पर निरोगी राजस्थान अभियान के तहत कई कार्यक्रमों की शुरुआत करने जा रही है । राज्य सरकार ( Janta Clinic In Jaipur ) जनता क्लीनिक की शुरुआत के साथ जन आधार कार्ड, हेल्थ कार्ड, और एमआई शक्ति अभियान की शुरुआत करेंगी ।
less than 1 minute read
Google source verification
69 sub health centers will become health wellness centers in the distr

69 sub health centers will become health wellness centers in the distr

Health news IN HINDI : राज्य सरकार अपनी पहली वर्षगांठ ( One Year Of Gehlot Government ) के मौके पर निरोगी राजस्थान अभियान के तहत कई कार्यक्रमों की शुरुआत करने जा रही है । राज्य सरकार ( Janta Clinic In Jaipur ) जनता क्लीनिक की शुरुआत के साथ जन आधार कार्ड, हेल्थ कार्ड, और एमआई शक्ति अभियान की शुरुआत करेंगी ।

जनता क्लीनिक की शुरुआत कल से
निरोगी राजस्थान अभियान के तहत प्रदेश सरकार जगतपुरा स्थित वाल्मीकि कॉलोनी से जनता क्लीनिक की शुरुआत करने जा रहीं है । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पहला जनता क्लीनिक राजधानी को समर्पित करेंगे। बता दे फिलहाल शहर में चार जगहों पर इस क्लीनिक की शुरुआत होगी । जगतपुरा के अलावा दिल्ली रोड पर वन विहार, प्रताप नगर औ जालुपुरा में ये क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। प्रदेश में जयपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरु किया जाएगा । बाद में जोधपुर और अजमेर में जनता क्लिनिक खोले जाएंगे। उसके बाद प्रदेश में अन्य स्थानों पर इनकी शुरुआत की जाएगी ।


अन्य अस्पतालों की तरह मिलेगी सुविधा
जनता क्लीनिक में पीएचसी और सीएचसी की तरह मरीजों को इलाज मिल सकेगा । इन जनता क्लिनिकों पर प्राथमिक उपचार से लेकर दवा वितरण और कुछ आवश्यक जांच भी हो सकेगी । क्लिनिक में एक डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, सहयोगी और फार्मासिस्ट नियुक्त रहेगा ।