1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉल गर्ल उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा

पुलिस ने गिरोह के दो गुर्गों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गैंग के सरगना और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Online Scam: Revealed The Gang Of Cheated On The Pretext Of  Providing Call Girl

प्रतीकात्मक तस्वीर

सांगानेर थाना पुलिस ने कॉल गर्ल उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो गुर्गों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। डीसीपी राजीव पचार ने बताया कि करौली के पहाड़ी निवासी रामराज गुर्जर व सांगानेर स्थित गुलाब विहार निवासी शिवम सैन को गिरफ्तार किया है। गैंग के सरगना और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जांच में सामने आया है कि गैंग ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात व देश के अन्य कई राज्यों में लोगों से करोड़ों रुपए ठग लिए। गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खाते में 6 दिन में 7 लाख 38 हजार का ट्रांजेक्शन मिला है।

दूसरी ओर वाट्सऐप डीपी पर मुख्यमंत्री, आइएएस, आइपीएस और रसूखदारों की फोटो लगाकर अधीनस्थ अधिकारियों से रुपए मांगने के मामले थम ही नहीं रहे। अब वाट्सऐप पर 25 लाख रुपए का इनाम जीतने का झांसा देकर लोगों से ठगी का प्रयास किया जा रहा है। कई लोगों को वाट्सऐप पर एक लक्की इंडिया सिम कार्ड लक्की ड्रा प्रतियोगिता नाम से पंपलेट भेजे जा रहे हैं।

इसके बाद जालसाज वाट्सऐप कॉल कर कौन बनेगा करोड़पति और वाट्सऐप की तरफ से 25 लाख रुपए इनाम में जीतने का झांसा देते हैं। पंपलेट में दिए गए नंबर पर केवल वाट्सऐप कॉल कर संपर्क करने के लिए कहते हैं। फिर जालसाज बैंक की जानकारी और अन्य जानकारी पूछकर एक लिंक भेज रहे हैं। लिंक ओपन करते ही पीडि़त के खाते से रकम निकल सकती है। पुलिस ऐसे लुभावने संदेश मिलने पर इस मैसेज को डिलीट करने और जालसाजों से सतर्क रहने की सलाह दे रही है।

Story Loader