26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं सुधरे तो बार-बार पकड़ेगी पुलिस

- ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करों पर नजर- पुलिस ने 14 जगहों से 14 आरोपियों को मादक पदार्थ बेचते पकड़ा, चार महिलाएं भी शामिल

2 min read
Google source verification
operation.jpg


जयपुर. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस आयुक्तालय की सीएसटी टीम नेे बीते 24 घंटों में शहर में 35 जगहों पर दबिश दी। इस दौरान मादक पदार्थ बेच रहे 14 जनों को गिरफ्तार किया। इनमें चार महिलाएं भी शामिल है। आरोपियों के पास से 3 किलो 100 ग्राम गांजा और 2 किलो भांग जब्त की गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते मादक पदार्थ तस्कर बड़ी मात्रा में माल नहीं ला रहे। आमजन से सूचना भी मिल रही थी छोटे स्तर पर गांजा बेचा जा रहा है। ऐसे में सूचनाओं के आधार पर एडीसीपी विमल सिंह, सीआइ लखन खटाना, सुरेन्द्र यादव व संबंधित थाना पुलिस के नेतृत्व में टीमें बनाकर हरमाड़ा, झोटवाड़ा, करधनी, आमेर, रामनगरिया, खोह नागोरियान, जवाहर नगर, कानोता, मानसरोवर एवं महेश नगर इलाके में दबिश दी गई। कुल 4 जगहों पर मादक पदार्थ बेचते मिले है, जिसके संबंध में मामले दर्ज किए गए हैं। कई आरोपी पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत 362 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


पुलिस रख रही नजर


कम मात्रा में मादकपदार्थ मिलने के कारण आरोपियों की अदालत से जल्द जमानत हो जाती है। जेल से छुटने के बाद वह पुन: इसी धंधे में लिप्त हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस उनपर लगातार निगरानी रख रही है। ऐसे में कई लोगों को पुलिस ने पुन: गिरफ्तार किया है। आमेर इलाके में पुलिस ने रामचरण उर्फ पप्पू जागा को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.634 किलो गांजा व 1.955 किलो भांग जब्त की है। वह 2019 में भी गिरफ्तार हो चुका है। हरमाड़ा इलाके में 300 ग्राम गांजे के साथ महिला तस्कर भरतपुर के उच्चैन निवासी रीना को गिरफ्तार किया है। यह गत 6 नवंबर को भी गिरफ्तार की गई थी। झोटवाड़ा में गिरफ्तार मैना सांसी पहले भी दो बार पकड़ी जा चुकी है। झोटवाड़ा में मोहन सिंह कुशवाह को दूसरी बार पकड़ा है। कानोता में बगराना निवासी नारायण को गिरफ्तार किया है। वह 2015-16 में पत्नी के साथ गिरफ्तार हुआ था।


इन्हें भी किया गिरफ्तार


खोह नागोरियान इलाके में आधा किलो गांजे के साथ कानोता निवासी लच्छी देवी, जवाहर नगर में टीला नंबर 2 निवासी ममता सांसी को गांजे की 17 पुडिय़ा और 12 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया। मुहाना में सवाईमाधोपुर के खंडार निवासी सोनू छीपा को गिरफ्तार किया। करधनी में सोहनलाल शर्मा, रामनगरिया में पारस जैन, मानसरोवर में रूकमणी और महेश नगर कुलदीप जाट को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग