जयपुर। अक्सर हम जब भी रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से कहीं जाते हैं तो कभी भी वहां के वाटर प्वाइंट से पानी नहीं भरते हैं और ना ही पी पाते हैं। बल्कि बॉटल में बंद पानी खरीदने को ही प्राथमिकता देते हैं। बहुत ज्यादा जरूरत होने पर भी लोग रेलवे स्टेशन या सिंधीकैंप बस स्टेंड पर पानी पीने से परहेज करते हैं। जब राजस्थान पत्रिका ने ऑपरेशन क्लीन वॉटर के तहत इसकी पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।