Rakhi Hajela
हर साल मकर संक्रांति के पर्व पर मांझे की डोर से सैकड़ों की संख्या में परिंदे घायल हो जाते हैं तो कई दम भी तोड़ देते हैं, लेकिन सैकड़ों परिंदों को बचा भी लिया जाता है। इस बार भी मकर संक्रांति पर मांझे से परिंदों को बचाने के लिए ऑपरेशन फ्री स्काई की शुरुआत की जा रही है। यह शुरुआत की है एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, वल्र्ड संगठन और पशुपालन विभाग ने। इसके लिए शहर को कई हिस्सों में बांट कर क्षेत्रीय बर्ड रेस्क्यू सेन्टर पशु चिकित्सालय पॉली क्लिनिक एमआई रोड, हीरापुरा, गांधी नगर,दुर्गापुरा,नाहरी का नाका, सिरसी, हरमाड़ा, पुरानी बस्ती, आदर्श नगर, आमेर, जगतपुरा, मानसरोवर, जयपुर उत्तर, झोटवाड़ा, सांगानेर, जयपुर पशु चिकित्सालय में बनाए हैं जहां पशुचिकित्सक परिंदों की जान बचाने का काम करेंगे।
एनिमल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य मनीष सक्सेना और पशुपालन विभाग के डॉ. उम्मेद सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को वेटरनरी डॉक्टर्स और कार्मिकों का अवकाश भी निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही वेटरनरी अस्पताल और पांचबत्ती पॉलीक्लीनिक का समय भी बढ़ा दिया गया है। 14 जनवरी को इनका समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
मोबाइल यूनिट भी करेंगी काम
परिंदों के इलाज करने के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट का भी गठन किया है। डॉ.प्रदीप सोठवाल को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ डॉ.विश्वजीत बारहट, डॉ.योगेंद्र शर्मा के साथ पशुधन सहायक प्रिया भीलवारा तैनात रहेंगे।
यहां होगा परिंदों का उपचार
पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक – सभी पारी प्रभारी- 0141-2373237
हीरापुरा – डॉ.अमित कुमार गोयल – 9024754721
गांधीनगर – डा.अनिल कुमार शांडिल्य – 9414849055
दुर्गापुरा – डॉ.अवधेश कुमार जैन – 9414238209
नाहरी का नाका – डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत – 9629005334
सिरसी – डॉ. नरेश निठारवाल – 9928881860
हरमाड़ा – डॉ.मनीष गुप्ता – 7976194427
पुरानी बस्ती – डॉ. पुष्पेन्द्र कालोरिया – 9414726733
आदर्श नगर – डॉ.प्रवीण कुमार सोनी – 9829412052
आमेर – डॉ. नीरज शुक्ला – 9414023244
जगतपुरा – डॉ.मोहन लाल मीणा – 7742439975
मानसरोवर – डॉ. लोकेश छीपा – 9461973815
जयपुर उत्तर – डॉ. – मोहसिन अख्तर – 9024332326
झोटवाड़ा – डॉ.रामकृष्ण बोहरा – 9414454282
सांगानेर – डॉ. कौशल कुमार मण्डावरा – 9413805218
जयपुर – डॉ. जितेन्द्र धाकड़- 9636131400
अम्बावाड़ी- डॉ. सीपी सिंह- 9414248579
बस्सी-डॉ. रामदयाल सैन- 9928181808
बस्सी- हेमंत मीणा-9829647354
बस्सी- डॉ. प्रकाश सैनी- 9116446462
बस्सी- दिनेश सैनी- 9352637340
बस्सी- योगेश शर्मा- 8875887878
बस्सी- विकास- 9116062223